सीमेंट व्यापारी हत्याकांड : बड़ा नाम बनाना चाहता था उधम गैंग का शूटर कमल, पुलिस को बताई कई बात Baghpat News
सीमेंट व्यपारी की हत्या में उधम करनवाल गैंग के शूटर का नाम आने के बाद से पुलिस की जांच और कार्रवाई की पोल खोल दी है। जयराम की दुनियां में उधम गैंग का शूटर कमल बड़ा नाम बनाना चाहता था।
बागपत, जेएनएन। सीमेंट व्यपारी की हत्या में उधम करनवाल गैंग के शूटर का नाम आने के बाद से पुलिस की जांच और कार्रवाई की पोल खोल दी है। जयराम की दुनियां में उधम गैंग का शूटर कमल बड़ा नाम बनाना चाहता था, इस कारण से उसने व्यापारियों से रंगदारी वसूलना शूरू कर दिया। लूट, रंगदारी और चोरी, डकैती जैसे अपराधों में इसका खौफ बढ़ने लगा था। वहीं शहर में इसने कई लोगों में दहशत फैलना का भी काम शुरू कर दिया था। कमल पंवार ने दर्जनों हत्या, लूट व डकैती जैसे अपराध उधम गैंग के संरक्षण में रहकर किया था।
खुद की पहचान बनाना चाहता था कमल
पुलिस के अनुसार क मल पंवार उधम गैंग में रहते हुए कई बड़े अपराधों को अंजाम दे रहा था। इसकी तलाश पुलिस को भी थी। उधम गैंग के संरक्षण में रहने के बाद इसको अब ऐसा लगने लगा था कि यह अपना कार्य जमा सकता है। इस कारण से इसने हत्या लूट जैसे अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया। इसी कारण सीमेंट व्यापारी के दुकान पर भी गया था। और रंगदारी ना देने पर गोली दाग दी।
क्या था मामला
कमल नौ अक्टूबर की शाम अपने साथी बंटी के साथ बड़ौत में सीमेंट व्यवसायी प्रदीप शर्मा की दुकान पर पहुंचा और रंगदारी मांगी। इस दौरान दोनों की प्रदीप शर्मा से कहासुनी और हाथापाई हो गई। कमल और बंटी गल्ले में रखे रुपए उठाकर दुकान से बाहर भागे तो प्रदीप शर्मा ने उनका पीछा किया। इस पर कमल ने तमंचे से प्रदीप शर्मा पर फायर झोंक दिया। इस दौरान व्यापारी गंभीर घायल हो गया था। गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी।