कोरोना के खात्मे और प्रदूषण से मुक्ति के लिए सामवेद पारायण यज्ञ आज से
कोरोना महामारी के खात्मे और प्रदूषित वायु को शुद्ध करने के उद्देश्य से आज से कचहरी रोड स्थित त्यागी हास्टल में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन होगा। हर वर्ष दीपावली के पूर्व इस यज्ञ का आयोजन किया जाता है।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना महामारी के खात्मे और प्रदूषित वायु को शुद्ध करने के उद्देश्य से आज से कचहरी रोड स्थित त्यागी हास्टल में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन होगा। हर वर्ष दीपावली के पूर्व इस यज्ञ का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार 11 की जगह पांच कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। डा. अनिल कुमार ने बताया कि औषधि सामग्री और गाय के घी से यज्ञ में आहुतियां अíपत की जाएंगी। सामान्य अवस्था में कोई वस्तु उतनी प्रभावी नहीं होती जितनी अग्नि में प्रज्वलन के पश्चात उसकी क्षमता बढ़ जाती है। वह अति सूक्ष्म परमाणुओं में विभाजित होता है और गैस रूप में परिर्वितत हो कर वह बड़े भू भाग में फैल जाता है। होम्योपैथी और एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ डा. अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल यज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण कर करेंगे। दिन में 10 बजे तक शाम को तीन से छह बजे तक यज्ञ होगा।