रमजान के चांंद का हुआ दीदार, कल होगा रोजा का पहला दिन Saharanpur News
मेरठ समेत सहारनपुर और आसपास के जिलों में रमजान के चांद का दिदार हुआ। चांद को देखकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। अब ये कल से रोजा रहेंगे।
सहारनपुर, जेएनएन। शुक्रवार शाम मुकद्दस महीने रमजान के चांंद का दीदार हो गया। देर शाम दारुल उलूम देवबन्द ने भी चांंद होने की पुष्टि की। शनिवार को पहला रोजा होगा। पवित्र माह रमजान को लेकर मुस्लिम समाज में अकीदत और उत्साह है।
रमजान माह का चांद देखने के लिए शुक्रवार शाम बिरादराने इस्लाम में उत्सुकता बनी रही और लोग अपनी अपनी छतों पर चढ़े रहे लेकिन आसमान साफ न होने के चलते चाँद ला दीदार नहीं हो पाया। उधर, दारुल उलूम देवबंद में रूइयते हिलाल कमेटी (चाँद की पुष्टि करने वाली कमेटी) की बैठक हुई। देश के विभिन्न राज्यों से चाँद देखने की सूचना आने के बाद देर शाम रमजान के चांंद नजर आने का एलान किया गया।
दारूल उलूम के मोहतमिम मुफ़्ती अबुल कासिम नौमानी ने बताया कि देश के अलग अलग राज्यों से चांंद देखने की पुष्टि हुई है। पहला रोजा शनिवार का होगा। उन्होंने मुसलमानों को मुकद्दस महीने रमजान की मुबारकबाद दी और मुस्लिम समाज से लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों पर रहकर रमजान की इबादत करने की अपील की है।
मेरठ और आसपास के जिले में भी दिखा चांद
सहारनपुर के साथ ही रमजान का चांद मेरठ और आसपास के जिलों में देखा गया। इससे मुस्लिम समाज में चांद को देख लोगों ने खुशी जाहिर की। मौलाओं और मुस्लिम धर्मगुरूओं ने रमजान के चांद देख कल से सभी को रोजा खोजने को कहा। साथ ही लोगों से अपील की कि वे रोजा के समय घर पर ही रहकर परिवार के साथ पूरे उत्साह से इस त्योहार को मनाएं।