Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकृत मानसिकता का शिकार दूसरा आरोपित अक्कास भी गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 12:45 AM (IST)

    लड़कियों के कपड़े (अंडर गारमेंट) चोरी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपित अक्कास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    विकृत मानसिकता का शिकार दूसरा आरोपित अक्कास भी गिरफ्तार

    मेरठ,जेएनएन। लड़कियों के कपड़े (अंडर गारमेंट) चोरी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपित अक्कास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी विकृत मानसिकता का खुलासा किया, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। आरोपित अक्कास सदर बाजार थाने से वाहन चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी होने के बाद अक्कास का कपड़े चोरी करते हुए दूसरा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील दुआ के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि सदर बाजार में लड़कियों के कपड़े चोरी करने वाला संप्रदाय विशेष का गैंग सक्रिय है। कपड़े चोरी करते हुए दो युवकों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी थी। आरोपितों की पहचान सोतीगंज निवासी रोमिन व अक्कास के रूप में हुई थी। पुलिस ने सोमवार को रोमिन पुत्र फहीम अब्बासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने उसके साथी अक्कास पुत्र आशीक अली निवासी ड्रम वाली गली सोतीगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ घरों के बाहर कपड़े सुखाने वाली महिलाओं के घर तलाशता है। मौका देखकर वह उनके अंडर गारमेंट चोरी करता है। उसने अभी तक तीस से ज्यादा घरों से कपड़े चोरी किए हैं।

    वाहन चोरी के मामले में चल रहा वांछित

    महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाला अक्कास वाहन चोरी के मामले में सदर बाजार से वांछित चल रहा है। एक सप्ताह पहले पुलिस ने उसे चोरी की कार के साथ पकड़ा था। लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही अक्कास व उसके पिता आशीक अली की पुलिस को तलाश थी। इसी बीच उसका कपड़े चोरी करते हुए वीडियो वायरल हो गया।

    इंटरनेट मीडिया पर दूसरा वीडियो वायरल

    अक्कास की गिरफ्तारी के बाद अंडर गारमेंट चोरी करते हुए उसका 36 सेकंड का दूसरी वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरा वीडियो भी सदर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में बंद गली में एक मकान के बाहर स्टैंड पर महिलाओं के कपड़े सूख रहे है। वह गली में स्कूटी लेकर जाता है। मौका देखकर अंडर गारमेंट चोरी कर लेता है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    घरों के बाहर महिलाओं ने कपड़े सुखाने किए बंद

    विकृत मानसिकता वाले युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद महिलाएं दहशत में हैं। उन्होंने घरों के बाहर कपड़े सुखाने बंद कर दिए हैं। महिलाओं का कहना है कि वह अक्सर कपड़े सुखाने के बाद घर का काम करने चली जाती हैं। ऐसी स्थिति में विकृत मानसिकता वाले युवक घिनौनी हरकत कर सकते हैं।