Move to Jagran APP

बेगमपुल पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर सरेराह पीटा

किह किहे किहे कक कक कककि

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 02:00 AM (IST)
बेगमपुल पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर सरेराह पीटा
बेगमपुल पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर सरेराह पीटा

बेगमपुल पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर सरेराह पीटा

loksabha election banner

मेरठ,जेएनएन। मनचलों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। बेगमपुल पर महिला से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई कर दी। आसपास के लोग दौड़े और मनचलों को पकड़कर धुन दिया। आबूलेन चौकी से पुलिस पहुंची और दोनों को थाने भेज दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी महिला घरों में काम करती हैं। शनिवार को वह पल्लवपुरम स्थित एक शादी के घर में काम करने गई थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे वह आटो से लौट रहीं थीं। जैसे ही बेगमपुल पर पहुंची तो आटो से उतरकर आइस्क्रीम खाने लगीं। तभी दो मनचले आए और उनसे छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस पर दोनों युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। सरेराह मारपीट होती देख लोग दौड़े और युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जानकारी पर आबूलेन चौकी से सिपाही दौड़कर पहुंचे और युवकों को छुड़ाया। इसके बाद जीप बुलाकर दोनों को थाने भेज दिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनू और दीपक बताए। थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि दो युवकों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.