Move to Jagran APP

Sawan 2021: बागपत का प्राचीन शिव मंदिर, यहां के शिवलिंग की पुरानी मान्‍यता, श्रद्धालु मांगते हैं मन्न्नतें

बागपत में प्राचीन शिव मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। बुजुर्ग बताते हैं कि इसमे स्थापित शिवलिंग अति प्राचीन एवं दिव्य है। जो पूर्वजों को दिखाई दिया था। जिसके बाद यहां साफ सफाई कर पूजा अर्चना शुरू हुई। कुछ वर्षों बाद यहां मंदिर का निर्माण किया गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 05:40 PM (IST)
बागपत के बरनावा गांव में प्राचीन शिव मंदिर की काफी मान्‍यता है।

बागपत, जागरण संवाददाता। Sawan 2021 बागपत के बडौत मेरठ मार्ग पर हिंडन नदी के किनारे बसे बरनावा गांव में आबादी के बीच पूर्वी दिशा में प्राचीन शिव मंदिर है। जिसकी आसपास में बहुत मान्यता है। जिसमे स्थापित शिवलिंग सैकड़ों वर्ष पूर्व यहां अवतरित हुआ था। सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर मन्न्नतें मांगते हैं।

loksabha election banner

इतिहास

यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। बुजुर्ग बताते हैं कि इसमे स्थापित शिवलिंग अति प्राचीन एवं दिव्य है। जो पूर्वजों को दिखाई दिया था। जिसके बाद यहां साफ सफाई कर पूजा अर्चना शुरू हुई। कुछ वर्षों बाद यहां मंदिर का निर्माण किया गया। इस मंदिर की आसपास के लोगों में विशेष मान्यता है। सावन मास में यहां जलाभिषेक करने दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं।

तैयारियां

सावन मास में महाशिवरात्रि पर्व पर यहां विशेष पूजा होती है। जन्माष्टमी पर्व भी यहां धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन होता है। सावन में पूरे माह मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

इनका कहना है 

मंदिर में आकर भक्त सच्चे मन से भगवान महादेव की आराधना करते हैं। उनकी हर मनोकामना जरूर पूर्ण होती है।

- महंत संतोष गिरि, पुजारी

मंदिर में विराजमान प्राचीन शिवङ्क्षलग की विशेष मान्यता है। यहां जलाभिषेक करने पर शिव कृपा जरूर बरसती है।

- दीपक शर्मा, श्रद्धालु


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.