आरक्षण बचाओ यात्रा : लल्लू ने कहा संघ के लोग चला रहे हैं लाठी-डंडे और पत्थर Meerut News
मेरठ से कांग्रेस ने आरक्षण बचाओ यात्रा का आगाज किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश अमन-चैन की जगह संघ के लोग नफरत फैला रहे हैं।
मेरठ, जेएनएन। दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश में अमन-शांति की जगह नफरत का जहर घोला जा रहा है। यह चिंता का विषय है।
मंगलवार को उन्होंने इंदिरा चौक पर आरक्षण बचाओ यात्र का आगाज किया। यात्र कचहरी के समीप स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेता कपिल मिश्र ने इस तरह के बयान भी दिए थे। यह भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। कहा कि भाजपा ने पुलिस मित्र संस्था बनाई है। इसमें शामिल संघ से जुड़े लोग पुलिस के लिबास में हेलमेट पहनकर जगह-जगह लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चला रहे हैं। भाजपा इन्हें पुलिस मित्र बनाकर उपद्रव करा रही है। कांग्रेस ने वीडियो फुटेज के सुबूतों के साथ इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में की है। अजय कुमार ने कहा कि आरक्षण एससी- एससी और पिछड़ों का मौलिक अधिकार है, जिसे कांग्रेस समाप्त नहीं होने देगी।
आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र
अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा अपने लोगों से आए दिन किसी न किसी दिन कोर्ट में याचिकाएं डलवा कर आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र रच रही है, जिसमें वे कामयाब नहीं होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार पासी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत मेरठ से आरक्षण बचाओ यात्र का शुभारंभ कर की। यात्र में प्रदीप नैनवाल, प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद,पूर्व विधायक गजराज सिंह, पं.जय नरायण शर्मा, दामोदर शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, डॉ. यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, हरिकिशन आंबेडकर, मनजीत कोछड़, योगी जाटव, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
मेरठ से कांग्रेस की आरक्षण बचाओ यात्रा का आगाज
मेरठ, जेएनएन। मंगलवार को आरक्षण बचाओ यात्र का आगाज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यह यात्र पांच मार्च को गोरखपुर में समाप्त होगी। यात्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के तत्वावधान में निकाली जा रही है।
यात्र का नेतृत्व अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी पूर्व मंत्री दीपक कुमार व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी, उप्र उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव वीरेंद्र गुड्डू, सचिव विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। दोपहर 1.30 बजे इंदिरा चौक से निकली यात्र का ईव्ज चौराहा होते हुए पश्चिमी कचहरी गेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ। सभी नेताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।