विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्नैपचैट पर मुस्कान-साहिल ने की थी सौरभ के मर्डर की प्लानिंग, नीले ड्रम में शव डालकर लगाया था पौधा

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:16 AM (IST)

सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान और साहिल ने स्नैपचैट पर हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने सौरभ का वध ...और पढ़ें

मुस्कान-साहिल, फाइल फोटो

मुस्कान-साहिल, फाइल फोटो

HighLights

  1. मुस्कान और साहिल ने स्नैपचैट पर सौरभ की हत्या की योजना बनाई।

  2. सौरभ का शव ड्रम में सीमेंट डालकर जमाया गया था।

  3. दोषी मुस्कान-साहिल को परिवार से संपर्क न होने की चिंता।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान ने स्नैपचैट पर साहिल से कहा था कि वह उसके लिए सही है। इसलिए सौरभ का वध कर मुस्कान को हासिल करने की योजना बनाई गई थी। मरी हुई मां की इच्छा को समझते हुए साहिल ने मुस्कान के साथ मिलकर हत्या की सनसनीखेज योजना बनाई।

इसके बाद, दोनों ने तीन मार्च 2025 की रात को सौरभ की हत्या कर दी। शव को ड्रम में रखकर मिट्टी डालकर पौधा लगाने का निर्णय लिया गया था। गंद से बचने के लिए ड्रम में सीमेंट डालकर शव को जमाया गया। ये तथ्य भी कोर्ट में साक्ष्य के रूप में पेश किए गए थे। माना जा रहा है कि इन साक्ष्यों के आधार पर दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है।

सौरभ राजपूत की हत्या की प्लानिंग साहिल और मुस्कान नवंबर 2024 में कर चुके थे। मुस्कान को पता था कि सौरभ लंदन से फरवरी में भारत लौटेगा। क्योंकि उसका वीजा एक्सपायर हो चुका था। दोबारा से वीजा बनवाने के बाद सौरभ लंदन जाना चाहता था। इसबार वह बेटी पीहू को भी अपने साथ ले जाना चाहता था।

उसने पीहू के पासपोर्ट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। बताया जाता है कि सौरभ को मुस्कान ने उसके साथ लंदन जाने से इनकार कर दिया था। उस समय मुस्कान सौरभ के साथ लंदन जाने के बजाय साहिल के संग मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग कर रही थी।

दोनों को आ रही परिवार की याद

पुलिस के मिले साक्ष्य से लग रहा था कि मुस्कान को हमेशा साहिल के खोने का डर सताता था। इसलिए वह सौरभ की हत्या कर साहिल से शादी करना चाहती थी। ताकि साहिल उससे कभी अलग नहीं हो सकें। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल निर्णय को लेकर काफी चितिंत है।

उन्हें समझाया गया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी अपील कराई जाएगी। उधर, मुस्कान और साहिल के दोषी होने के बाद भी दोनों के परिवार ने संपर्क तक नहीं किया। जेल में कोई मिलने तक भी नहीं गया है।

मुस्कान और साहिल से पूछा गया कि वह परिवार से फोन पर बात करना चाहते है। उन्होंने भी परिवार से फिलहाल कोई बातचीत नहीं की है। 19 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल के जेल जाने के बाद दोनों के परिवार ने उनसे संपर्क तक नहीं किया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है कि दोनों को परिवार की भी याद आ रही है।

यह भी पढ़ें- साहिल-मुस्कान केस का फैसला सुन रविता-अमरदीप को भी सता रही चिंता, पति की हत्या कर छोड़ा था सांप