भाजपा पार्षद के पक्ष के उतरा संयुक्त व्यापार संघ, आज होगी बैठक
भाजपा पार्षद मुनीश चौधरी के पक्ष में संयुक्त व्यापार संघ भी मैदान में आ गया है। संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री का साफ कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।
By Edited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:50 PM (IST)
मेरठ। भाजपा पार्षद मुनीश चौधरी के पक्ष में संयुक्त व्यापार संघ भी मैदान में आ गया है। संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री का साफ कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। इसलिए वह रविवार को अपने संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाएंगे और कड़ा निर्णय लेंगे। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने दारोगा और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल नहीं भेजा तो वह मेरठ बंद बुलाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि इस संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री पहली बार एक मुद्दे पर एक साथ दिख रहे हैं। यह बोले अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मुनीश पार्षद के साथ व्यापारी भी हैं। पुलिस ने गुंडागर्दी दिखाई है। पार्षद को तुरंत जेल भेज दिया, लेकिन दारोगा व महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस बाबत कड़ा निर्णय लिया जाएगा। यह बोले महामंत्री संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने पार्षद मुनीश चौधरी को लेकर बयान दिया कि पुलिस ने पार्षद के साथ थाने में मारपीट की। दारोगा परतापुर में तैनात है और कंकरखेड़ा क्षेत्र में महिला से मिलने जा रहा है। वो भी बिना महिला पुलिसकर्मी के साथ। दारोगा पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पार्षद पर पहले दारोगा ने हाथ उठाया। इसके बाद उसने अपना बचाव किया। संयुक्त व्यापार संघ पूरी तरह से पार्षद के साथ है। ये मुकदमे हुए दर्ज, मुकदमा एक इस प्रकरण में महिला अधिवक्ता की तरफ से पार्षद मुनीश चौधरी और चार से पांच अज्ञात के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में लूटपाट करना और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार ने लूटपाट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें