Move to Jagran APP

व्यापारियों का सबसे शक्तिशाली संगठन संयुक्त व्यापार संघ विभाजन की ओर Meerut News

रविवार को जनपद के व्यापारियों के सबसे शक्तिशाली संगठन के विभाजन की आधारशिला रख दी गई। महामंत्री उपाध्‍यक्ष और मंत्री इस बैठक में नहीं पहुंचे।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 11:32 AM (IST)
व्यापारियों का सबसे शक्तिशाली संगठन संयुक्त व्यापार संघ विभाजन की ओर Meerut News
व्यापारियों का सबसे शक्तिशाली संगठन संयुक्त व्यापार संघ विभाजन की ओर Meerut News

मेरठ, जेएनएन। आबूलेन स्थित नवीन होटल में रविवार को जनपद के व्यापारियों के सबसे शक्तिशाली संगठन के विभाजन की आधारशिला रख दी गई। महामंत्री समेत उनके समर्थित उपाध्यक्ष व मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कोषाध्यक्ष व महामंत्री की जिम्मेदारी मौजूद पदाधिकारियों में से लोगों को सौंप दी और 25 नवंबर को आम सभा बुलाने की घोषणा कर दी।

loksabha election banner

ऑडिटर के रूप में अतुल गर्ग का मनोनयन

बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार, ऑडिटर के रूप में अतुल गर्ग का मनोनयन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 165 सदस्यों की जो रसीदें कोषाध्यक्ष ने नहीं दी हैं, उनका शुल्क जमा किया हुआ माना जाएगा। साथ ही उन्हें सदस्यता सूची में स्थान दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष पवन मित्तल द्वारा रसीद नहीं काटी जा रही हैं। इसलिए संगठन मंत्री आशु रस्तोगी को जिम्मेदारी दी गई। वह नयी रसीदें छपवाएं व शेष 531 संस्थाओं का शुल्क जमा करने की कार्रवाई करें।

अन्‍य नियुक्ति भी की गई

बैठक के एजेंडे का पांचवा व छठा बिंदु सदस्यता सूची व पहचान पत्र बनवाने का था। यह कार्य मंत्री विजय आनंद अग्रवाल व वरिष्ठ मंत्री गौरव शर्मा को दिया गया है। चुनाव अधिकारी के लिए महेश सिंघल, मनोज अग्रवाल व गिरीश की नियुक्ति की गई है। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर को आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में अरुण वशिष्ठ गुट के नीरज मित्तल भी शामिल हुए। नवीन गुप्ता ने बताया कि संदीप रेवड़ी को अति आवश्यक कार्य से हापुड़ जाना पड़ गया, जिस कारण वह बैठक में नहीं आ सके।

..तो मैं वरिष्ठ उपाध्यक्ष से अध्यक्ष का काम ले सकता हूं: अरुण वशिष्ठ

महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा यदि अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मंत्री को दे सकते हैं तो मैं अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष से काम ले सकता हूं। कोषाध्यक्ष के पास रसीद काटने काम है ही और सदस्यता सूची बनाने की जिम्मेदारी मुझ पर है। उन्होंने कहा कि बैठक के निर्णय अध्यक्ष ने एक दिन पूर्व भी ले लिए थे। आज तो केवल उनकी घोषणा करनी थी। यह सीधे-सीधे संगठन को तोड़ने की दिशा में की गई कार्रवाई है।

व्यापारियों की रसीद काटेंगे

महामंत्री अरुण वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, उपाध्यक्ष दलजीत सिंह कमल ठाकुर व मंत्री राजीव गुप्ता काले बैठक में शामिल नहीं हुए। सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि कोषाध्यक्ष को ही रसीद काटने का अधिकार है और हम ही बाजार में जाकर कोषाध्यक्ष के साथ व्यापारियों की रसीद काटेंगे। उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि अनियमितता मौजूदा अध्यक्ष व उनका गुट बरत रहा है। बार-बार स्थिति स्पष्ट करने के लिए कोषाध्यक्ष व महामंत्री ने की, लेकिन कोई हिसाब-किताब नहीं दिया गया। यह गलत के खिलाफ उठाई गई आवाज दबाने की कोशिश है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.