Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुप्‍ता ने कार्यकारिणी संग ली शपथ Meerut News

सोमवार को गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में संयुक्त व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन गुप्ता और समेत 24 पदाधिकारियों ने शपथ ली।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 12:44 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 12:44 PM (IST)
संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुप्‍ता ने कार्यकारिणी संग ली शपथ Meerut News

मेरठ, जेएनएन। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में संयुक्त व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन गुप्ता और समेत 24 पदाधिकारियों ने शपथ ली। सोमवार को शपथ ग्रहण से पहले नवीन गुप्ता ने संरक्षक पद पर डा. ब्रजभूषण को और उपाध्यक्ष पद पर आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह को मनोनीत किया। इसके साथ मंत्री पद पर तरुण गोयल, और सुनील वर्मा रिठानी, अजय गुप्ता चंद्रा, सुधांशु पाराशर, संदीप जिंदल कंकरखेड़ा को भी टीम में शामिल गया। मीडिया प्रभारी का दायित्व विकास गिरधर को सौंपा गया। इस तरह चार उपाध्यक्ष और 14 मंत्री हो गए हैं।

loksabha election banner

25 को किया सम्‍मानित

चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान हाल खचाखच भरा रहा। नवीन गुप्ता ने कहा कि चुनाव के बाद निर्वाचित हुए पदाधिकारियों वाला व्यापार संघ ही असली है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वह निर्वाचित पैनल का साथ दें ताकि संयुक्त व्यापार संघ को विघटन से बचाया जा सके। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी महेश सिंघल, गिरीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और पूरी प्रक्रिया में सहयोग करने वाले 25 लोगों को सम्मानित किया गया।

192 सदस्यों वाली कार्यकारिणी

मेट्रो प्लाजा स्थित कार्यालय में अजय गुप्ता के नेतृत्व वाले संयुक्त व्यापार संघ ने सोमवार को 192 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा की। महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि सभी मुख्य बाजारों और मेरठ के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

ये रहे मौजूद

कंकरखेड़ा बड़ा बाजार से विजय जैसवाल, पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ से संजय गोयल, बेगमपुल व्यापार संघ से पुनीत शर्मा, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से सुरेश सज्जनहार, जिला मेरठ टेलीकाम से सरदार राजवीर सिंह, सदर बाजार से सुनील दुआ, घंटाघर से उमरदीन, मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन से विनेश जैन, नवीन मंडी से मनोज गुप्ता, खादी थोक विक्रेता संघ से रविंद्र बाटला, सूरजकुंड से ब्रजभूषण दत्ता, जाग्रति विहार से ब्रजेश त्यागी, कुलदीप तोमर मौजूद रहे।

संजय गोयल कार्य समिति में मनोनीत

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में महामंत्री पद के प्रत्याशी संजय गोयल को अजय गुप्ता ने कार्य समिति में स्थान दिया है। वहीं नवीन गुट के गौरव शर्मा को अभी कोई पद नहीं मिल सका है।

फर्जी मतदान का आरोप

संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में नवीन गुप्ता पैनल के खिलाफ मंत्री पद उतरे विपुल सिंघल ने 23 को हुए मतदान में फर्जी वाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 850 मतदाता थे जिन्हें बाद में बढ़ा कर 1202 कर दिया गया। उन्होंने नवीन गुप्ता से व्यापरियों से एकत्र की गई धनराशि को बैंक में जमा कराने की मांग की। विपुल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ की तरह नवीन गुप्ता से संरक्षक का पद संभालें और नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.