25 साल तक कहीं नहीं जाएंगे 'बाबा', मेरठ में बोले पूर्व विधायक संगीत सोम
Sangeet Som: मेरठ में दीपावली मिलन समारोह में पूर्व विधायक संगीत सोम ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई की सराहना की।

मेरठ में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम।
HighLights
यूपी की कानून व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई की सराहना की।
कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यशैली का समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। नानू पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह आइटीआइ में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी।
संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश में 25 साल तक 'बाबा' कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बदमाशों पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्रशंसा की। कहा कि बदमाशों को कैसे नियंत्रित किया जाता है, यह उत्तर प्रदेश से सीखना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यशैली का समर्थन किया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि पिछली सरकार में अतीक अहमद जैसों का बोलबाला था, लेकिन वह अब दिन नहीं आएंगे। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री चौधरी सतेन्द्र भराला, सरूरपुर ब्लाक प्रमुख व प्रशासक मनोज चौहान, मुल्हेड़ा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, ठाकुर प्रीतिश कुमार सिंह, जगत सिंह सरपंच गोटका, अनिल दबथुवा, विजेंद्र प्रमुख, रामभूल चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दयाल त्यागी ने किया।
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर टीम से हटी आपत्ति, सूची फिर से जारी
मेरठ: भाजपा महिला मोर्चा की महानगर की कार्यसमिति की सूची को आपत्ति निस्तारण के बाद जारी कर दिया गया है। दरअसल, प्रदेश इकाई के संज्ञान के बिना ही सूची जारी दी गई थी, जिस कारण उसी दिन सूची को होल्ड करते हुए सभी पोस्ट डिलीट करा दिए गए थे।
मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अचला सिंह व पार्टी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि 28 अक्टूबर को जारी सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला उपाध्यक्ष के पद पर कुमुद त्यागी, दीपमाला शर्मा, रमा मित्तल, सपना अग्रवाल, संतोष सैनी, हिमा गौड़, अनिता विद्यार्थी और आशा चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री सुनीता रस्तौगी, रजनी कुशवाहा और भावना शर्मा बनाई गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।