सपा ने की कमेले के स्थान पर बन रहे अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग Meerut News
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह आयुक्त अनीता सी मेश्राम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कमेले के स्थान पर बन रहे अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की।
मेरठ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह आयुक्त अनीता सी मेश्राम से मिला।इसमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कमेला बंद कराकर उसकी जगह पर 50 बेड का हॉस्पिटल बनाने की शुरुआत की थी। लेकिन तब तक सरकार बदल गई और योगी सरकार ने प्रदेश की बागडोर संभाली। भाजपा सरकार ने उसका निर्माण कार्य पिछले ढाई साल से रुकवा रखा है। यह निर्माण कार्य जल्द जल्द से शुरू किया जाना चाहिए।
मिलावटी तेल प्रकरण दिखाएं गंभीरता
भाजपा सरकार ने जिस तरह शुरुआत में तेजी दिखाई थी बूचड़खाने को लेकर अब उसका जोर नहीं दिखता। एक कमेला बंद होकर हॉस्पिटल बन रहा है लेकिन योगी सरकार को शायद ढकोसला पसंद है। नेताओं ने आयुक्त से वार्ता कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही बताया कि मिलावटी तेल प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसमें लीपापोती न हो, इसलिए उस पर कड़ी निगरानी जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र कार्यवाही की मांग रखी। इस दौरान गन्ने के भुगतान का भी मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आयुक्त ने इन मांगों पर आश्वासन दिया। इसके अलावा जिले की अन्य समस्याओं पर भी वार्ता हुई जिसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।