Protest: पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में सपा और रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन Meerut News
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
मेरठ, जेएनएन। protest in western uttarpradesh पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल में राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। अभियान के तहत कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे।
सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी
बागपत में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए। सपा कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में बागपत में बैलगाड़ी के पीछे कार बांधकर जुलूस के रूप में एसडीएम दफ्तर पहुंचे।
बुग्गी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
वहीं बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में बुग्गी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। दूसरी ओर मुजफ्फरनगर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के सामने रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग रखी।