यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samadhan Divas News: मेरठ के मवाना में समाधान दिवस पर व्यापारी संगठन ने रखीं कई समस्याएं
Samadhan Divas News यहां मवाना में संयुक्त व्यापार एसोसिएशन ने हाईवे पर जाम समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को ...और पढ़ें

मेरठ, जागरण संवाददाता। Samadhan Divas News मेरठ के मवाना में संयुक्त व्यापार एसोसिएशन ने हाईवे पर जाम समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को समाधान दिवस पर आठ सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी विष्णु कोशिक को सौपा, जिसमें जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से कई प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
इन समस्याओं को गिनाया
एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में दिये गए ज्ञापन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हाईवे पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने, कई माह से चौपट सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम को पुन: चलवाने, प्राइवेट व रोडवेज बसों की सवारी चढ़ाने व उतारने का स्थान रोडवेज बस स्टैंड, थाना मवाना स्टाप व पुलिस चौकी निर्धारित किए जाने, ई-रिक्शा चलाने वाले नाबालिग बालकों के खिलाफ कार्रवाई रूट बनाकर उनकी संख्या निर्धारित करने, बैंकों के आगे पार्किंग की व्यवस्था कराने आदि मांगे प्रमुख है। ज्ञापन देने वालों में राजबीर, कृषण कुमार, सचिन, किट्टू, रूपेश, देवेंद्र, अखिलेश आदि व्यापारी थे।
आज 141 केंद्रों पर 30540 टीके लगाने का लक्ष्य मेरठ : कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को दूसरी डोज के बकाया लाभार्थियों का संपूर्ण टीकाकरण करने के लिए जिलेभर में 30540 टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेभर में कुल 141 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि कुल लक्ष्य में कोवैक्सीन की 9850 व कोविशील्ड की 20690 डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, शुक्रवार को चले टीकाकरण अभियान में कुल 15738 ने टीका लगवाया। इनमें 5805 ने पहला टीका व 9933 ने दूसरी डोज लगवाई। इसके लिए वैक्सीन की 1797 वायल प्रयोग में लाई गईं।
