विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharanpur: Love Jihad में फंसाकर किशोरी का किया अपहरण, मतांतरण कराकर निकाह करने का था प्‍लान

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 02:46 PM (IST)

13 साल की किशोरी को एक गैर संप्रदाय के युवक ने अपना नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और उसका तीन ...और पढ़ें

प्रेम जाल में फंसाकर युवती से निकाह का प्रयास।
प्रेम जाल में फंसाकर युवती से निकाह का प्रयास।

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में लव जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र की एक युवती को पंजाब में नाम बदलकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब किशनपुरा का मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक 13 साल की किशोरी को एक गैर संप्रदाय के युवक ने अपना नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया और उसका तीन दिन पहले अपहरण कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी बरामद हो गई। रविवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

मंतातरण करा निकाह करने वाला था आरोपित

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनपुरा की रहने वाली 13 साल की एक किशोरी इंदिरा मार्केट के रहने वाले दिलशेर पुत्र फैजान के संपर्क में आ गई। दिलशेर ने अपना नाम दिनेश बताकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने शुक्रवार की रात किशोरी को बर्गर खाने के बहाने घर से बुलाया और उसे एक कार में डालकर अपने साथ अलीगढ़ ले गया। आरोपित का प्लान था कि किशोरी का मंतातरण कर निकाह कर लेगा।

गायब होने पर किशोरी के परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा

किशोरी के गायब होने के बाद शुक्रवार की रात ही उसके परिजनों ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपित की लोकेशन अलीगढ़ की मिली तो पुलिस ने दबिश दी। दोनों को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि वह जबरन उसे लाया है। दिलशेर ने उसे अपना नाम दिनेश बताया था। रविवार की सुबह मामले हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, प्रांत संपर्क प्रमुख सूर्यकांत राणा, महामंत्री अश्वनी आदि दर्जनों लोग थाने पर पहुंच गए और हंगामा किया। शहर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने मामला शांत करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।

एक नेता का भाई है आरोपित

दरअसल, दूसरे संप्रदाय का युवक दिलशेर एक महिला नेता का भाई है। यह महिला नेता विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। इसी के बलबूते उसने यह सब किया है। महिला नेता ने अपने भाई को छुड़ाने के लिए थाना पुलिस पर भी दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं छूटा है।

एक किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपित और किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।

राजेश कुमार, एसपी सिटी