सहारनपुर में गोकशी के आरोप में चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा Saharanpur News
सहारनपुर के लखनौती में पुलिस ने एक घर मे छापेमारी कर गोकशी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती में पुलिस ने एक घर मे छापेमारी कर गोकशी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र मे गोकशी का गोरखधंधा रुकने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनौती स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग छत के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने घेरबंदी कर महिलाओं समेत कई लोगों को पकड़ लिया।
मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा
पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ गोवंश, एक जिंदा गोवंश और दो बछड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से काटने में काम आने वाले छुरी, कुल्हाड़ी उपकरण, दो बाइक आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक से परीक्षण के बाद बरामद मांस को जंगल मे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया है। आरोपित लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अकबर, अमजद, हमीद, महिला रुखसाना, आसमा, फिरदौस, शब्बो बताए गए हैं। पुलिस से गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया है।