विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर: घर के पास खड़े खंभे से बिजली का तार टूटकर ग्रामीण पर गिरा, मौत

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Sun, 28 Nov 2021 06:58 PM (IST)

सहारनपुर के गांव जड़ौदापांडा निवासी राजेंद्र रविवार की शाम करीब पांच बजे स्नान करने के उपरांत तार पर कपड़े डाल ...और पढ़ें

सहारनपुर: घर के पास खड़े खंभे से बिजली का तार टूटकर ग्रामीण पर गिरा, मौत
सहारनपुर: घर के पास खड़े खंभे से बिजली का तार टूटकर ग्रामीण पर गिरा, मौत

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। जड़ौदापांडा में बिजली का तार टूटकर एक व्यक्ति पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव स्वजन को सौंप दिया।

यह है मामला

गांव जड़ौदापांडा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र पुत्र गोरधन रविवार की शाम करीब पांच बजे स्नान करने के उपरांत तार पर कपड़े डाल रहे थे। उसी दौरान घर के पास खड़े खंभे से बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिसके चलते राजेन्द्र बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में स्वजन ने निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्र की मौत की खबर सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्वजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव स्वजन को सौंप दिया। उधर ग्रामीणों ने प्रशासन से तार टूटने के कारणों की जांच की मांग की है।

बाइक की टक्कर से दादा-पोती घायल

सहारनपुर। महंगी क्षेत्र में तेज गति से दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालक ने वृद्ध और बालिका को टक्कर मारकर घायल कर दिया है।

रविवार को ग्रामीण प्रेमसिहं पौत्री गौरी के साथ महंगी बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी करने गए थे। वहां एक दोपहिया वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दुघर्टना होने के साथ वाहन चालक मौके से भाग निकला, जबकि अन्य ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों में अमित चौधरी, सन्नी कुमार, अनुज कुमार, सरदार चेतन ङ्क्षसह, सुभाष सैनी आदि का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर बैंक, स्कूल कालेज, व कई गांवों का आवागमन है। स्पीड ब्रेकर न बनाये जाने से मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गति अवरोधक बनाए जाने की मांग की है।