विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहकार भारती चलाएगा सदस्यता अभियान, समीक्षा बैठक में ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर दिया जोर

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 15 Nov 2026 07:19 PM (GMT+05:30)

सहकार भारती मेरठ ने सदस्यता अभियान चलाने और ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए एक समीक्षा बैठक की। ...और पढ़ें

शिवाजी पार्क हाल में रविवार को हुई सहकार भारती की बैठक में शामिल पदाधिकारी। सौ. संस्था

शिवाजी पार्क हाल में रविवार को हुई सहकार भारती की बैठक में शामिल पदाधिकारी। सौ. संस्था

HighLights

  1. सहकार भारती चलाएगा नया सदस्यता अभियान।

  2. ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

  3. महिलाओं और नए सदस्यों को जोड़ने पर बल।

जागरण संवाददाता, मेरठ : जीरो माइल्स स्थित शिवाजी पार्क हाल में रविवार को सहकार भारती की जिला एवं महानगर इकाई की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह ने प्रदेश में महिलाओं और नए सदस्यों को संगठन में जोड़ने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नए सदस्यों से सहकारी आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज में आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश पैक्स सह प्रमुख हरेंद्र सिंह ने 28, 29 व 30 दिसंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया। विधि प्रमुख श्री वीरेंद्र पांडे ने सहकारिता से जुड़े विधिक विषयों और नियमों के बारे में जानकारी साझा की।

बैठक में जिला महानगर इकाई के अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। ग्रामीण सशक्तिकरण एवं महिला भागीदारी के विषय में विभाग प्रमुख मेरठ प्रदीप प्रदीप कुमार शर्मा ने ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह, प्रदेश विधि प्रमुख वीरेंद्र पांडे, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार सिंधु, विनय कुमार, अवनीश अग्रवाल मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।