मकर संक्रांति पर 11 कुंडीय यज्ञ में अर्पित की आहुतियां
मंदिरों में मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर पूजा अर्चना हुई। जगह जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। सूरजकुंड स्थित बृहस्पति देव मंदिर में मंगलवार को 19 वां मकर संक्रांति पर्व भक्ति और उल्लास से मनाया गया।
मेरठ, जेएनएन। मंदिरों में मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर पूजा अर्चना हुई। जगह जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।
सूरजकुंड स्थित बृहस्पति देव मंदिर में मंगलवार को 19 वां मकर संक्रांति पर्व भक्ति और उल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। पंडित मोनीराम चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चार के बीच 11 यज्ञशालाओं में यजमानों ने हवन किया। देशी घी और पंच मेवा से आहुतियां दी गई। इस अवसर पर पंडाल को पीले फूलों और झंडों से सजाया गया। संचालन समिति के कोषाध्यक्ष राकेश मेहरा ने किया। इस अवसर 11 कुंतल खिचड़ी और हलवे का प्रसाद बांटा गया। राहुल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, महावीर सिंह, निम्मी, अभिनव तिक्खा, सर्वेश कौशिक, डीके शर्मा, शारदा देवी, मधु गर्ग, शिवम गौड़, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
पुरानी मोहनपुरी स्थित शिव मंदिर में मकर संक्रांति के पर्व पर पूजा अर्चना हुई। हवन का आयोजन हुआ। इसके बाद खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। शुभम सूद, साहिद सूद, अमित वर्मा, समर पटेल, अर्पित पटेल, अक्षय पटेल आदि मौजूद रहे।
माधवपुरम में हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी का वितरण किया। महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, संजय त्यागी, रविंद्र शर्मा, दुष्यंत पाल, कमल चंद्रा, नितिन राठौर, ललित कश्यप, रवि आदि मौजूद रहे। बेगमपुल सांई मंदिर के सामने, कमिश्नरी, दिल्ली रोड़, गढ़ रोड कचहरी के पास जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ। महिला सदस्यों ने बांटी खिचड़ी
मेरठ: महिला शक्ति संस्थान ने मंगलवार को धूमधाम से मकर संक्राति का पर्व मनाया। सदस्यों ने गरीबों को दान और खिचड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सचिव रानी गर्ग, नीतिका अग्रवाल रहीं।
कमिश्नरी पार्क में गोरख परिवार ने हवन का आयोजन किया। संयोजक महेंद्र नाथ उपाध्याय ने कहा कि हठ योग विद्या की परंपरा गुरु गोरख नाथ ने शुरु की थी। मकर संक्रांति या खिचड़ी पर्व भी गोरखनाथ परंपरा का त्योहार है। गोरखपुर स्थित सिद्ध पीठ में आज भी खिचड़ी अर्पित करने की परंपरा है। तेजपाल उपाध्याय, हर्षित उपाध्याय, राजीव शर्मा, विनोद योगी, रीतू उपाध्याय, यशपाल सिंह, दीवान गोस्वामी, रविंद्र नाथ, केपी सिंह, सुभाष गौड़, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
वैदिक योग सेवाश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गरीब, असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। स्वामी विश्वानंद सरस्वती, डीपी सिंह, डा. जितेंद्र चिकार, सीपी सिंह, सुखबीर सिंह, कल्याण सिंह आदि मोजूद रहे।
सोहराब गेट बस अड्डे के पास जादूगर के बाग में खिचड़ी का वितरण हुआ। अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, सतेंद्र लोधी, सुनील तोमर, अनिल चौहान, सचिन शर्मा नंदू, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।