Move to Jagran APP

सैनिटाइजेशन व फागिग अभियान चलाएं : टंडन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सोमवार को वर्चुअल बैठक के जरिए प्रदेश के सभी महापौर व नगरायुक्तों से वार्ता की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 01:15 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 01:15 AM (IST)
सैनिटाइजेशन व फागिग अभियान चलाएं : टंडन
सैनिटाइजेशन व फागिग अभियान चलाएं : टंडन

मेरठ,जेएनएन। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सोमवार को वर्चुअल बैठक के जरिए प्रदेश के सभी महापौर व नगर आयुक्तों को कोरोना से लड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कंटेनमेंट जोन से लेकर हर वार्ड में सैनिटाइजेशन एवं फागिग अभियान चलाने, अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल के संकट को दूर करने व वर्षा ऋतु से पहले नालों की साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। नगर निगम के कर्मचारियों को सुरक्षा के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा किट उपलब्ध कराने को कहा।

loksabha election banner

निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में निगरानी समिति को सक्रिय किया जाए। निगरानी समिति में पार्षद उसके अध्यक्ष, सरकारी कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी व सिविल डिफेंस के लोग शामिल हैं। ये निगरानी समिति क्षेत्र में जितने कंटेनमेंट जोन बने हैं और जितने लोग होम आइसोलेशन में हैं उनकी देखभाल करें। जो लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं या जो 45 साल से ऊपर हैं, उनके काविड टीकाकरण में मदद करें। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उनके लिए पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्ज आदि की व्यवस्था की जाए।

रणनीति बनाकर करें सैनिटाइजेशन एवं फागिग

मंत्री ने कहा कि वृहद स्तर पर सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाए। हर वार्ड में रोस्टर बनाकर सैनिटाइजेशन किया जाए। कंटेनमेंट एरिया में सुबह शाम सैनिटाइजेशन किया जाए। वहीं, बंदी के दौरान रविवार को वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाए। इसमें बड़ी गाड़ियां व फायर ब्रिगेड को सैनिटाइजेशन के लिए इस्तेमाल किया जाए। रणनीति के तहत पहला कंटेनमेंट जोन में, दूसरा वार्डवार सैनिटाइजेशन और तीसरा वृहद सैनिटाइजेशन करवाया जाए। पानी की सफाई के लिए नियमित रूप से क्लोरीनेशन हो, व वाटर टेस्टिंग भी की जाए। नगर विकास मंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले नालों की सफाई करा ली जाए ताकि जलभराव की स्थिति न बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.