Move to Jagran APP

सहारनपुर के देवबंद में बिजली विभाग के अफसरों पर लाखों की हेराफेरी का आरोप, RTI में मिली ये जानकारी

RTI सहारनपुर के देवबंद में ऊर्जा निगम के पांच बड़े अफसर भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त पाए गए हैं। इन सभी पर हेराफेरी कर विभाग को लाखों रुपये राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप है। बजरंग दल नेता की आरटीआइ पर यह जानकारी सामने आई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 03:40 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 03:40 PM (IST)
सहारनपुर के देवबंद में बिजली विभाग के अफसरों पर लाखों की हेराफेरी का आरोप, RTI में मिली ये जानकारी
पांचों अधिकारियों को आरोप पत्र निर्गत, बजरंग दल नेता ने की थी शिकायत।

सहारनपुर, जेएनएन। RTI सहारनपुर के देवबंद में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने विभाग के पांच अधिकारियों को आरोप पत्र निर्गत किए है। सभी पर हेराफेरी कर विभाग को लाखों रुपये राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप है। बजरंग दल नेता विकास त्यागी द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में अधीक्षण अभियंता ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

लाखों की हेराफेरी का आरोप

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया था कि फरवरी 2020 में साखन कलां गांव निवासी धीर सिंह के करीब नौ लाख रुपये के विद्युत बकाया जमा में विभागीय अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। विद्युत मीटर को पीडी (स्थाई विच्छेदन) करते हुए उक्त राशि में से लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीएम कार्यालय द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। इस संबंध में जानकारी लेने को विकास त्यागी ने सहारनपुर कार्यालय से सूचना मांगी थी।

यह जानकारी भी दी

अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार जैन, उपखंड अधिकारी अमित कुमार, सहायक अभियंता राजस्व मोहम्मद रजा, अवर अभियंता राजकिशोर व कार्यकारी सहायक प्रदीप कुमार त्यागी को आरोप-पत्र निर्गत किए गए है। निगम मुख्यालय मेरठ से जांच उपरांत आगे की कार्रवाई होगी।

आम उपभोक्ताओं का शोषण

विकास त्यागी ने कहा कि विद्युत विभाग देवबंद के कार्यालय भ्रष्टाचार एवं दलालों के अड्डे बने हुए है। इनमें आम उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों पर आरोप-पत्र निर्गत हुए है, उनके खिलाफ मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मिलकर कार्रवाई कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.