विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय सेना से 17 साल बाद लौटे रोहित शर्मा का मेरठ में जोरदार स्वागत, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:03 PM (IST)

भारतीय सेना के सिग्नल कोर से 17 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रोहित शर्मा का मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रोहित शर्मा 17 वर्ष बाद सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे।

  2. सिवाया टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

  3. उनकी सेवा युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताई गई।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय सेना के सिग्नल कोर में 17 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे पनवाड़ी निवासी रोहित शर्मा का सोमवार को सिवाया टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर फूलमालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

रोहित शर्मा पनवाड़ी गांव निवासी कापरेटिव समिति से सेवानिवृत्त अखिलेश शर्मा के पुत्र हैं। उनकी तैनाती 17 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के सिग्नल कोर में हुई थी। देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर टोल प्लाजा से ग्रामीणों का काफिला उन्हें लेकर गांव के लिए रवाना हुआ।

भराला और पनवाड़ी गांव में भी पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि रोहित शर्मा का सेवाकाल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान सोनू शर्मा, अश्वनी चौधरी, गौरव सिवाच, शिवम शर्मा, मुदित शर्मा, पंकज सिवाच सहित अन्य मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।