Move to Jagran APP

एकता नगर में सड़क और नाला निर्माण में होगा सुधार

दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड-16 मंगल

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 03:15 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 03:15 AM (IST)
एकता नगर में सड़क और नाला निर्माण में होगा सुधार

मेरठ,जेएनएन। दैनिक जागरण के 'स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ' अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड-16 मंगल पांडे नगर में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें निर्माण कार्यों को लेकर रहीं। लोगों के साथ निगम अधिकारियों ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

विशेष सफाई अभियान की शुरुआत मंगल पांडे नगर के एकता पार्क से हुई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर और सफाई नायक सुनील मनोठिया के नेतृत्व में निगम के सफाई कर्मियों ने गेट नंबर एक से लेकर मंगल पांडे नगर की सड़कों में झाड़ू लगाई। जगह-जगह पड़े कचरे को उठाया। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी से घरों से कचरा एकत्र किया। पार्क की सफाई भी की। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय भी अभियान में पहुंचे। मंगल पांडे नगर स्ववित्त पोषित आवासीय कल्याण समिति अध्यक्ष देवेंद्र तोमर समेत अन्य पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने उन्हें समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपा। कुछ माह पहले बनाई गई एकता पार्क की सड़क व सदभावना पार्क के सामने हो रहे नाला निर्माण को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि डस्ट की सड़क बनाई गई है। डामर का उपयोग बेहद कम हुआ है। सड़क उखड़ने लगी है। घरों में काली डस्ट पहुंच रही है। जिससे लोग परेशान हैं। एक तरफ नाले का निर्माण हो रहा है, दूसरी तरफ नाले की दीवार झुक गई है। नगर निगम में शिकायत की गई थी। मौके पर निर्माण अनुभाग के इंजीनियर आए थे। फिर भी गुणवत्ता पर काम नहीं हो रहा है। लोगों ने कहा कि मंगल पांडे नगर में कुल 10 पार्क हैं। सभी का मेंटीनेंस खुद लोग कराते हैं। नगर निगम किसी पार्क का अनुरक्षण नहीं कर रहा है। लोगों ने उठाई ये मांगें

-पार्क में पेड़ों की छंटाई व घास की कटाई नहीं हो रही है।

-पार्क की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। उन्हें सुधारा जाए।

-डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की एक गाड़ी और बढ़ाई जाए।

-हाउस टैक्स अधिक आ रहा है। उसका निदान किया जाए।

-आवारा कुत्तों व बंदरों से निजात दिलाई जाए। लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी

-सड़क में ठेकेदार ने डामर कम डस्ट अधिक डाल दी है। जो उड़कर घरों में पहुंच रही है। काली डस्ट से पूरा मोहल्ला परेशान है। नगर निगम अपने कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करे। लोगों को समस्या से निजात दिलाए।

कुमुद जैन, स्थानीय नागरिक -पार्को में पेड़ों की छंटाई नहीं होती है। बिजली के तारों पर बाउंड्री किनारे के पेड़ की शाखाएं हैं। बिजली अफसरों से कहते हैं तो वे नगर निगम की जिम्मेदारी बताते हैं। नगर निगम भी नहीं सुन रहा। आखिर लोग किससे कहें। पार्को के रखरखाव की जिम्मेदारी तो निगम की ही है।

संजय गुप्ता, स्थानीय नागरिक -मंगल पांडे नगर काफी बड़ा मोहल्ला है। उस हिसाब से यहां सफाई कर्मचारी नहीं हैं। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी आती है, लेकिन सफाई कर्मचारी कम होने के कारण सफाई नहीं हो पाती है।

-केबी गुलाटी, स्थानीय नागरिक -मंगलपांडे नगर में निर्माण कार्यों में नगर निगम गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क डस्ट से बना दी गई है। नवनिर्मित नाले की दीवार झुक गई है। नगर निगम अपनी ये व्यवस्था ठीक करे। ताकि जनता के पैसे का सदुपयोग हो।

देवेंद्र तोमर, स्थानीय नागरिक इन्होंने कहा-

मंगल पांडे नगर में सड़क निर्माण सही से नहीं किया गया है। काफी डस्ट है। नाला निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है। इस मामले में संबंधित अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी है। गुणवत्ता परक कार्य न कराने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शेष समस्याओं का भी निदान किया जाएगा।

इंद्र विजय, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.