Move to Jagran APP

रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा, धोखा है अग्निपथ योजना, इससे देश की सुरक्षा को खतरा

अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में सबसे पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने आवाज उठाई। संप्रदाय के रास्ते देश का माहौल खराब किया जा रहा है। देश को बड़े कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाया जा रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 04:35 PM (IST)
रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा, धोखा है अग्निपथ योजना, इससे देश की सुरक्षा को खतरा
मेरठ में रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय।

मेरठ, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए धोखा है। इससे देश की सुरक्षा को खतरा होगा। इसके विरोध में सबसे पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने आवाज उठाई। संप्रदाय के रास्ते देश का माहौल खराब किया जा रहा है। देश को बड़े कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाया जा रहा है। चौ. चरण सिंह ने जो मार्ग दिखाया था, वही रास्ता देश को बचाने का है।

loksabha election banner

यह आरोप मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने गंगानगर मेन डिवाइडर रोड स्थित दीप रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए लगाए। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के सामने पार्टी को मजबूत करने के संबंध में बारी-बारी से अपने विचार व सुझाव रखे। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंच पर आकर रालोद को बूथ मैनेजमेंट पर काम करते हुए बूथ कैडर मजबूत बनाने की बात कही। कहा कि लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जाए। भाईचारा कमेटी का गठन हो और हर जाति वर्ग के बीच नेतृत्वकर्ता तलाश किया जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री मैराजुद्​दीन, पूर्व विधायक विनोद हरित, पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राममेहर सिंह, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी, अशोक चौधरी, नरेंद्र खजूरी, सोहराब ग्यास, नदीम चौहान, सुभाष गुर्जर, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, रणवीर दहिया, ओडी त्यागी, भोपाल गुर्जर, सतेंद्र सोलंकी, दीपक गूण, रतनपाल सिंह, महावीर गुर्जर, मेनपाल तोमर, रामफल व अजीत प्रताप ने मुख्य रूप से अपने सुझाव साझा किए।

पांच लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी रालोद

रालोद प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि वह 18 मंडलों में जा-जाकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सहारनपुर के बाद अब दूसरे पायदान पर मेरठ में उन्होंने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल देश व प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चला रहा है। मई से शुरू कर 23 दिसंबर को चौ. चरण सिंह की जयंती तक पांच लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने नारा दिया कि 'हर गांव-हर बूथ, लोकदल की पहुंच' को मानते हुए सदस्यता अभियान रंग लाएगा।

महाराष्ट्र में ईडी का डर दिखा रही सरकार

रालोद प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में ईडी का डर दिखाकर सरकार फायदा उठा रही है। ईडी का नोटिस और चाबुक के सहारे सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। बीते चुनावों पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मायावती भाजपा से मिल चुकी हैं। सपा अपने गढ़ में भी कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी। बीते चुनावों में विपक्ष में केवल चौधरी जयंत सिंह ही जनता को विकल्प के रूप में मान रही है। देश व प्रदेश में चौ. जयंत सिंह ही परिवर्तन ला सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.