Move to Jagran APP

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए

राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं किए। जयंत ने कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं।

By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 11:22 AM (IST)
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए
मेरठ, जेएनएन। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को जानी खुर्द के कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। इनमें भाजपा पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी सरकार बताया तथा कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरा नहीं किए।
नुक्कड़ सभाएं कीं
जयंत चौधरी ने कलंजरी, अंजौली आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने वादे कर जनता को ठगा है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश का किसान भी परेशान है। प्रदेश सरकार इतनी दबंग हो गई है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोक दिया गया। आने वाले चुनाव में जनता अपने वोट से भाजपा को सबक सिखाएगी।
भाजपा डरी हुई है
इस दौरान जयंत चौधरी ने पूठरी, पचगांव, सालेहनगर आदि गांवों में भी नुक्कड़ सभाएं व जनसम्पर्क किया। जिलाध्यक्ष राहुल देव, डा. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, यशवीर सिंह, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी, रणवीर दहिया, संजय चौधरी आदि रहे। जयंत चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन होने से भाजपा डरी हुई है। प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और रालोद पूर्व में भी साथ रह चुके हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.