बुलंदशहर में 20 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार, मार्च से चल रहा था फरार Bulandshahr News
सिकंद्राबाद में कोतवाली पुलिस ने एक और फरार गो तस्कर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह तस्कर मार्च के महीने से फरार चल रहा था।
By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 02:24 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंद्राबाद में कोतवाली पुलिस ने एक और फरार गो तस्कर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताता की गांव चन्देरु निवासी मुल्ला सलाम उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हकीम को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया गया।
सलाम 21 मार्च को सरायघासी में हुई गोकशी मामले में फरार चल रहा था। जिस पर बीस हजार का इनाम घोषित हुआ था। गोकशी मामले में सात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक चार गोकश गिरफ्तार हो चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें