रिठानी में तनाव व्यापत, ताबड़तोड़ दबिश में दो गिरफ्तार
रिठानी में तनाव व्यापत, ताबड़तोड़ दबिश में दो गिरफ्तार
रिठानी में तनाव व्यापत, ताबड़तोड़ दबिश में दो गिरफ्तार
मेरठ : परतापुर थाना क्षेत्र के गांव रिठानी में जातीय संघर्ष के बाद तनावपूर्ण शांति है। ताबड़तोड़ दबिश के बाद पुलिस ने अनुसूचित जाति के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग पूछताछ के लिए उठाए हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है।
रिठानी निवासी अनुसूचित जाति के विकास पुत्र ब्रह्मपाल का दो दिन पहले गुर्जर बिरादरी के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार दोपहर को विकास गांव के ही विपिन के साथ बाइक पर बाजार जा रहा था। आरोप है, गुर्जर बिरादरी के युवकों ने दोनों पर हमला बोल दिया। घटना के बाद आक्रोशित हुए अनुसूचित जाति के लोग विकास व विपिन पर हमले की सूचना के बाद रिठानी के अनुसूचित जाति के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और संघर्ष हो गया था। हमले में गुर्जर बिरादरी के गजेंद्र व छह साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए थे, जिनका उपचार चल रहा है। मामले में अनुसूचित जाति के 10 लोगों समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बुधवार सुबह से रात तक पुलिस ने कई बार आरोपितों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। देर रात एसपी सिटी रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। अनुसूचित समाज के नामजद आरोपित ¨रकू व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
द सरे पक्ष की गोपनीय बैठक, नहीं दी तहरीर
स त्रों के मुताबिक, अनुसूचित समाज के लोगों ने बेहद गोपनीय रूप से बैठक की, जिसमें आगे की रणनीति बनाई गई। चर्चा तो यहां तक है कि इस बाबत भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से भी संपर्क किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती तक भी बात पहुंचाई गई है, लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई। हालांकि, देर रात तक अनुसूचित समाज के लोगों ने तहरीर नहीं दी थी। परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि वह तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, इसमें राजनीतिक रंग भी चढ़ता नजर आ रहा है। कई नेताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क किया है।
इन्होंने कहा..
आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दूसरा पक्ष तहरीर देने की तैयारी में है। गांव में अब तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
-रणविजय संह, एसपी सिटी।