बुलंदशहर में पानी के विवाद में हुई मारपीट मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर में सोमवार को हुए विवाद के मामले में 11 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है। दो पक्षों में नलकूप के पानी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले के दानपुर में चौकी दौलतपुर क्षेत्र के दानगढ़ गांव में सोमवार को हुए विवाद के मामले में 11 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है। विवाद के दौरान हुई मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए थे।
गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर में दो पक्षों में नलकूप के पानी को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। इस मारपीट में कई लोग भी घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया था। बताया गया है कि यह पथराव पुलिस के सामने भी चला था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। साथ ही पुलिस ने मौके से एक बन्दूक और एक देशी तमंचा भी बरामद किया था।
इस मामले में पुलिस ने देर रात पीड़ित अनवार पुत्र इब्राहिम की तहरीर पर गांव के नईम, शरीफ, जरीफ, मुस्तकीम, सलीम, गुड्डू , उवेश, अनस, नसीम, जमालुद्दीन और अख्तर के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपितों पुलिस की हिरासत में हैं। चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह ने बताया सभी को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।