Murder in Meerut: दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहे भतीजे ने की चाची की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में किया राजफाश
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में बुधवार सुबह एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 12 घंटे में घटना का राजफाश करते हुए आरोपित को आला-ए-कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ, जेएनएन। दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहे भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे में घटना का राजफाश करते हुए आरोपित को आला-ए-कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में बुधवार सुबह एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका का भतीजा मानिक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज उस पर गंदी नजर रखता था। पूर्व में भी दो बार उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वह विफल रहा। गुरुवार को मृतका के दोनों बच्चे कॉलेज चले गए थे। उसी दौरान मानिक घर में घुस गया। उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मृतका ने उसके थप्पड़ मारते हुए परिवार से शिकायत करने के लिए बोल दिया। यह सुनकर वह डर गया और उसने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से महिला की हत्या कर दी। 12 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आला-ए-कत्ल के साथ मानिक को गिरफ्तार कर लिया।