विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Meerut Metro के शुभारंभ की तारीख आ गई, मोदीपुरम तक दौड़ेगी नमो भारत, यहां से 57 मिनट में पहुंचाएगी सराय काले खां

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 12 Feb 2026 06:00 AM (IST)

Rapid Rail Meerut : रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर दौड़ने वाली नमो भारत वर्तमान में मेरठ साउथ से न्यू अशोक ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. 160 किमी प्रति घंटे है नमो भारत की गति।

  2. 82 किमी है मोदीपुरम से सराय काले खां तक दूरी।

  3. मोदीपुरम से मेट्रो व दुहाई से नमो भारत का नियंत्रण।

जागरण संवाददाता, मेरठ। वर्तमान में मेरठ के मेरठ साउथ (भूड़बराल) से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत की सेवा जारी है। अब दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों स्टेशनों पर नमो भारत की सेवा शुरू होनी है। इसी ट्रैक पर मेरठ मेट्रो भी दौड़ेगी। मेरठ मेट्रो और नमो भारत के शेष स्टेशनों तक विस्तार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को हरी झंडी दिखाएंगे।

देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर दौड़ने वाली नमो भारत अब मेरठ से दिल्ली की दूरी समाप्त करने वाली है। नमो भारत ट्रेन वर्तमान में ट्रायल के दौरान सराय काले खां और मोदीपुरम के बीच के हिस्से को 57 मिनट में पूरा कर रही है।
संचालन शुरू होने पर भी इतने ही समय में मोदीपुरम से सराय काले खां तक पहुंचाएगी। गौरतलब है कि 82 किमी लंबे कारिडोर पर 160 किमी प्रति घंटे की औसत गति से ट्रेन दौड़ेगी। वर्तमान में ट्रेनें 10 मिनट के अंतराल पर मिल रही हैं, जिसे घटाने की तैयारी चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री एक रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए मोहिउद्दीनपुर में न्यू टाउनशिप की जगह का चयन किया गया है।

दरअसल, वर्तमान में मेरठ के मेरठ साउथ (भूड़बराल) से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत की सेवा जारी है। अब दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों स्टेशनों पर नमो भारत की सेवा शुरू होनी है। वहीं, इसी ट्रैक पर मेरठ में मेरठ मेट्रो भी दौड़ेगी। मेट्रो सभी 13 स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें- मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करने के साथ इसमें यात्रा भी करेंगे मोदी, 22 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी 

कुल 82 किमी लंबे कारिडोर में 23 किमी कारिडोर हिस्से पर मेरठ में मेट्रो भी दौड़ेगी। नमो भारत की अधिकतम संचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है, जबकि मेरठ मेट्रो की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें- लीजिए! इंतजार की घड़ी हुईं खत्म.... 22 को होगा नमो भारत और मेट्रो का शुभारंभ, रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

मेरठ के स्टेशन, नमो भारत/मेट्रो में से कौन सी ट्रेन रुकेगी

  1. मेरठ साउथ (भूड़बराल), दोनों
  2. परतापुर, सिर्फ मेट्रो
  3. रिठानी, सिर्फ मेट्रो
  4. शताब्दीनगर (दैनिक जागरण चौराहा),दोनों
  5. ब्रह्मपुरी (ट्रांसपोर्टनगर),सिर्फ मेट्रो
  6. मेरठ सेंट्रल (फुटबाल चौक), सिर्फ मेट्रो
  7. भैंसाली,सिर्फ मेट्रो
  8. बेगमपुल,दोनों
  9. एमईएस,सिर्फ मेट्रो
  10. डोरली,सिर्फ मेट्रो
  11. मेरठ नार्थ (बाईपास मोड़),सिर्फ मेट्रो
  12. मोदीपुरम,दोनों
  13. मोदीपुरम डिपो,सिर्फ मेट्रो

मोदीपुरम से मेट्रो और दुहाई से नमो भारत का नियंत्रण

गाजियाबाद जिले के दुहाई में नमो भारत ट्रेन के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वहीं से पूरे 82 किमी कारिडोर पर संचालन होगा। दूसरी तरफ मेरठ मेट्रो के लिए नियंत्रण कक्ष मोदीपुरम डिपो में बनाया जा रहा है। यहीं से मेरठ शहर में मेट्रो का संचालन होगा।