विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Meerut Metro और नमो भारत ट्रेन शहर के कौन-कौन से स्‍टेशन पर रूकेंगी ? दोनों के डि‍ब्‍बों की संख्‍या में है अंतर

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 14 Feb 2026 06:30 AM (IST)

Meerut Metro and Namo Bharat train : 22 फरवरी को नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से (मेरठ साउथ से ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. 82 किमी लंबा है दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर।

  2. 22 फरवरी से पूरे हिस्से पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन।

जागरण संवाददाता, मेरठ। 22 फरवरी से देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत और देश की सबसे अत्याधुनिक मेट्रो हमारे शहर में दौड़ती हुई दिखाई देंगी।

नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 

वर्तमान में मेरठ के मेरठ साउथ (भूड़बराल) से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत की सेवा जारी है। अब दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों स्टेशनों पर नमो भारत की सेवा शुरू होनी है। वहीं, इसी ट्रैक पर मेरठ में मेरठ मेट्रो भी दौड़ेगी। मेट्रो सभी 13 स्टेशनों पर रुकेगी। नमो भारत ट्रेन 6 डिब्बे की है और मेरठ मेट्रो 3 डिब्बे की है। 

मेरठ के स्टेशन: नमो भारत/मेट्रो में से कौन सी ट्रेन रुकेगी

  1. मेरठ साउथ (भूड़बराल), दोनों
  2. परतापुर, सिर्फ मेट्रो
  3. रिठानी, सिर्फ मेट्रो
  4. शताब्दीनगर (दैनिक जागरण चौराहा),दोनों
  5. ब्रह्मपुरी (ट्रांसपोर्टनगर),सिर्फ मेट्रो
  6. मेरठ सेंट्रल (फुटबाल चौक), सिर्फ मेट्रो
  7. भैंसाली,सिर्फ मेट्रो
  8. बेगमपुल,दोनों
  9. एमईएस,सिर्फ मेट्रो
  10. डोरली,सिर्फ मेट्रो
  11. मेरठ नार्थ (बाईपास मोड़),सिर्फ मेट्रो
  12. मोदीपुरम,दोनों
  13. मोदीपुरम डिपो,सिर्फ मेट्रो

यह भी पढ़ें- लीजिए! इंतजार की घड़ी हुईं खत्म.... 22 को होगा नमो भारत और मेट्रो का शुभारंभ, रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

बनेंगे चार हेलीपैड

22 फरवरी को मोहिउद्दीनपुर में न्यूटाउनशिप वाली जगह पर प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। यहां 36 एकड़ जमीन पर टेंट लगाया जाएगा। मंच से कुछ ही दूरी पर तीन हेलीपैड बनाया जाएंगे। उससे कुछ एक अन्य हेलीपैड बनेगा। 

यह भी पढ़ें- मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करने के साथ इसमें यात्रा भी करेंगे मोदी, 22 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी

उधर, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 22 फरवरी को कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।