Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण : मेरठ में 32 सौ से भी अधिक रामदूत प्रत्यक्ष रूप से जुटे हैं राम काम में

मेरठ में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान में गजब का उत्‍साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रत्यक्ष रूप से महानगर में अभियान को शिखर तक पहुंचाने के लिए करीब 3200 कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। यह संख्‍या अभी और बढ़ सकती है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:20 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण : मेरठ में 32 सौ से भी अधिक रामदूत प्रत्यक्ष रूप से जुटे हैं राम काम में
राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को मेरठ में गति मिल रही है।

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता हो इसके लिए संघ परिवार के कार्यकर्ता सर्दी, बारिश में मंदिर निर्माण को लेकर चलाए जा रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर हर वर्ग, समुदाय के लोगों के बीच जा रहे हैं। जिसमें वह लोगों से सहयोग स्वरूप निधि समर्पित करने के साथ ही मनोभावों व उनकी भावनाओं का भी संग्रह कर रहे हैं।

loksabha election banner

सहयोग देने वाले लोग श्रीराम के प्रति गहरी आस्था व समर्पण के भाव से इस अभियान में योगदान बढ़-चढ़ कर दे रहे हैं। 15 जनवरी से शुरू हुए अभियान में अब तक दस दिन के अभियान में रामभक्तों द्वारा मिल रहे स्नेह व समर्पण को देखकर टोली में निधि संग्रह करने जा रहे हैं स्वयंसेवक भी अभिभूत हो जाते हैं। जिसमें हर रोज अभियान के बीच श्रीराम की आस्था से ओतप्रोत रामभक्तों के समर्पण के किस्से सामने आ रहे हैं। इन प्रकरणों के साथ ही अभियान को दिशा व इसको उद्देश्य को फलीभूत करने में जुटे रामदूतों(कार्यकर्ता) की निष्ठा को देखकर आमजन आनंदित हो रहे हैं।

ऐसे में उनके सम्मान को लेकर लोग पुष्पवर्षा व आरती कर उनका स्वागत करने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं की निष्ठा को देखकर लोग हैरान हो भी क्यों न। क्योंकि इस अभियान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप सैंकड़ों स्वयंसेवक जुटे हैं। जिसमें प्रत्यक्ष रूप से महानगर में अभियान को शिखर तक पहुंचाने के लिए करीब 3200 कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। आरएसएस के महानगर कार्यवाह व अभियान प्रमुख अवनीश पाठक ने बताया कि महानगर में करीब 640 टोलियां निधि समर्पण अभियान में लगी हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.