विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद-विधायकों की संख्या बढ़ाया जाना सरकार का उचित कदम : टिकैत

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 29 Nov 2026 05:10 AM (GMT+05:30)

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जनसंख्या के अनुपात में सांसद-विधायकों की संख्या बढ़ाने के सरकारी प्रस्ताव का समर्थन किया है, इसे विकास और प्रतिनिधित्व के लिए उचित बताया। 

लावड़ में पत्रकारों से बातचीत करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। जागरण

लावड़ में पत्रकारों से बातचीत करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। जागरण

HighLights

  1. टिकैत ने सांसद-विधायक सीटों की संख्या बढ़ाने का समर्थन किया।

  2. जनसंख्या वृद्धि के कारण सीटों में बढ़ोतरी आवश्यक है, बोले टिकैत।

संवाद सूत्र, लावड़ (मेरठ)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि केंद्र सरकार जनसंख्या के अनुपात में सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव ला रही है तो यह उचित कदम है। आबादी बढ़ रही है, इसलिए सीटें भी बढ़नी चाहिए। जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने के अधिक अवसर मिलेंगे।

शनिवार को लावड़ में मिठेपुर रोड पर एमएम हास्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनके संगठन में सभी राजनीतिक दलों की विचारधारा के लोग जुड़े हैं। सभी को अपनी विचारधारा रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की स्वतंत्रता है। संगठन किसी एक पार्टी का नहीं है। भाकियू सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती है। सपा के घोषणा-पत्र पर उन्होंने कहा कि इसमें किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

किसानों की समस्याओं और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि चीनी समेत अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए गए। खेती की बढ़ती लागत के मद्देनजर गन्ने का मूल्य भी बढ़ना चाहिए। हास्पिटल संचालक डा. इकबाल मलिक ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जुनैद, डा. कैफ,डा. खुशनसीब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।