शुक्रतीर्थ पौरणिक नगरी, फिर भी नहीं हो पाया अपेक्षित विकास: राजनाथ सिहं
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मुजफ़फरनगर की तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
मेरठ (जेएनएन)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मुजफ़फरनगर की तीर्थ नगरी शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है
इसके बाद कारगिल स्मारक पर हुई सभा में कहा कि 4 साल में देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। देश के सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। दो साल पहले सर्जिकल स्ट्राइक इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वे अपना सौभाग्य मानते हैं कि उन्हें दोबारा यहां आने का अवसर मिला। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी वह यहां आए थे और स्वामी कल्याण देव महाराज से आशीर्वाद लेकर गए थे। इस बार स्वामी ओमानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और आह्वान किया कि उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करें।
शुक्रतीर्थ पौराणिक नगरी है
उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ पौराणिक नगरी है। इसका जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हो पाया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों ने कई मांगे रखी जिसमें कारगिल स्मारक के समीप अतिथि गृह, पुस्तकालय भवन आदि शामिल रहे। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने आए इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। प्रतिमा की स्थापना से युवाओं में देश भक्ति की भावना का संचार होगा। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी सभी अतिथि जनों का आभार जताया। इस दौरान सांसद डॉ संजीव बालियान, भारतेंद्र सिंह, विधायक कपिलदेव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।