कांग्रेस ने शुरू की 2019 की तैयारी, हापुड़ में होगी राहुल की पहली रैली
कांग्रेस ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों की शुरुआत होने वाली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राहुल की पहली रैली हापुड़ में होगी। इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 10:51 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली रैली मंडल के हापुड़ जिले में जल्द होगी। रैली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मंडल के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक दिल्ली के रकाबगंज कार्यालय पर हुई।
जल्द घोषित की जाएंगी तारीखें
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उप्र प्रभारी गुलाम नवी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बैठक में बताया कि शीघ्र ही राहुल गांधी की रैलियां पूरे प्रदेश में होंगी। हापुड़ में होने वाली पहली रैली की तारीख जल्दी घोषित की जाएगी। रैली में जिले से एक-एक लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य है। रैली के लिए हर जिले में प्रभारी बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पूर्व विधायक पं. जय नारायण शर्मा, शहर अध्यक्ष शबी खान, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. युसुफ कुरैशी, महासचिव नसीम कुरैशी, संगठन मंत्री मतन सिंह, अशोक भारती, प्रवक्ता हरि किशन आंबेडकर, डा. दिनेश मोहन शर्मा, अनिल शर्मा, अमित शर्मा, डा. उमेश शर्मा, शहजाद यूसुफ, मोनिंदर सूर, अविनाश काजला, रोहित सिंह आदि शामिल रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें