पाकिस्तान का झंडा फूंका, मसूद अजहर का सिर कलम करने वाले को 11 लाख इनाम का एलान
पुलवामा आतंकी हमले पर लोगों में बेहद गुस्सा है। लोग इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं। आज कई जगह पाकिस्तान का झंडा फूंका गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 03:59 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 03:59 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। पुलवामा में आतंकी द्वारा कायराना हमले को लकर देशभर में गम और गुस्से का गुबार है। कहीं पाकिस्तान के पुतले फूंके जा रहे हैं, तो कई जिलों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। बुलंदशहर में एक व्यापारी ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी मसूद अजहर का सिर कलम करने वाले को 11 लाख का इनाम देने की पेशकश की है।
बाजार बंद कर दी श्रद्धांजलि
मेरठ समेत बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा देखा गया। कई जगह पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। बुलंदशहर के व्यापारी प्रमोद अग्रवाल ने एलान किया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अहजर का सिर कलम करने वाले को 11 लाख का इनाम देंगे। शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए मेरठ के हस्तिनापुर में बाजार बंद रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में बेगमपुल पर सामूहिक उपवास रखा गया। व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर जुलूस निकाला। कमिश्नरी पर अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
शामली में जाम लगाया
शामली के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर आतंकी हमले के विरोध में लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। बिजनौर में आतंकी हमले से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते हुए पकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें नगर के अन्य राजनैतिक व सामाजिक संगठन भी साथ रहे। पुतला फूंकने वालों में डा. मुश्ताक अहमद, शहर काजी इरशाद अहमद, शाहिद सिद्दीकी, युसूफ अब्बासी, नगरपालिका चेयरमैन अमर सिंह पम्मी, प्रमोद चौहान, रवि राजपूत आदि मौजूद रहे। नजीबाबाद में प्रतिष्ठान बंद कर मोबाइल प्रतिष्ठान संचालकों ने जुलूस निकाला। इसके साथ ही नजीबाबाद नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक स्थगित कर अवकाश घोषित कर दिया गया।
छात्रों ने सहायता राशि एकत्रित की
सहारनपुर के ग्लोकल विश्वविद्यालय में पुलवामा कांड में शहीद जवानों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में शहीदों के परिजनों के लिए सहायता राशि एकत्रित की गई। वहीं, बजरंग दल ने देवबंद में आतंकवाद की अर्थी निकालकर पाकिस्तान का झंडा फूंका। गांव मनोहरपुर के लोगों व स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर '40 के बदले 400' नारे लगाते हुए रैली निकाली और बाद में पाकिस्तान का पुतला फूंका। नानौता में संजय चौक चौराहा पर बजरंग दल द्वारा आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। रामपुर मनिहारान में भी पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। तीतरों में स्कूली बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। बागपत में सर्वसमाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। बड़ौत में बैटरी रिक्शा संघ के सदस्यों ने जुलूस निकाला। विरोध स्वरूप आज शहर में ई-रिक्शा का संचालन नहीं किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें