मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से पाइप से उतर मनोरोगी महिला मरीज फरार Meerut News
मेरठ में मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मनोरोगी महिला के गुरुवार को फरार होने से स्टाफ में हड़कंच मच गया। आनन फानन में मेडिकल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मनोरोगी महिला के गुरुवार को फरार होने से स्टाफ में हड़कंच मच गया। आनन फानन में मेडिकल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि दोपहर बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला तीसरी मंजिल से पाइप पकड़तर उतरती हुई दिखाई दे रही है। फरार महिल मरीज की तलाश की जा रही है।
पहले भी चली गई थी
सीएमएस डा. धीरज राज ने बताया कि महिला न्यूरोसाइकेट्री विभाग की मरीज थी, जो चंद दिनों पहले भर्ती कराई गई थी। हालांकि अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मरीज के पाइप से उतरने के दौरान कई लोगों ने वीडियो बना ली। बताया जा रहा है कि यह महिला पहले भी मेडिकल कॉलेज से फरार हो गई थी, हालांकि उस समय वह वापस आ गई थी। फरार हुई मनोरोगी महिला की तलाश की जा रही है।