विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्व के पल : सहारनपुर की रूपाली जग्गा को सिंगर आफ सीरीज अवार्ड, पंजाब की टीम IPML की विजेता

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Mon, 19 Jul 2021 07:00 PM (GMT+05:30)

जीटीवी पर प्रसारित म्यूजिक के महासंग्राम इंडियन म्यूजिक प्रीमियर लीग में पंजाब की टीम विजेता बनी। टीम मे शामिल सहारनपुर की रूपाली जग्गा को सिंगर आफ सीरीज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके उन्‍हें लगातार बधाई के संदेश मिल रहे हैं।

सहारनपुर की रूपाली जग्गा रही पंजाब की टीम में शामिल।
सहारनपुर की रूपाली जग्गा रही पंजाब की टीम में शामिल।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। वो लम्‍हे सहारनपुर के लिए गर्व के पल रहे। म्यूजिक के महासंग्राम इंडियन म्यूजिक प्रीमियर लीग में पंजाब की टीम विजेता बनी। टीम मे शामिल सहारनपुर की रूपाली जग्गा को सिंगर आफ सीरीज अवार्ड से सम्मानित किया गया। फरवरी से आरंभ हुई लीग के ग्रांड फिनाले का प्रसारण जीटीवी पर रविवार रात हुआ। मुंबई और पंजाब के बीच हुए फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम विजयी रही। रूपाली की कामयाबी से सहारनपुर के प्रशंसकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। रात में ही प्रशंसकों ने फोन कर और सोशल मीडिया से बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था।

ग्रांड फिनाले में जमकर मुकाबला

फरवरी के दूसरे पखवाड़े से आरंभ म्यूजिक के महासंग्राम में शामिल छह टीमों में पंजाब लायंस, दिल्ली धुरंधर, बंगाल टाइगर्स, गुजरात राकर्स, यूपी दबंग तथा मुंबई के योद्धा थी। आईपीएल मैच की तर्ज पर सुपर मैच व लीग मैच, में सिङ्क्षगग मुकाबला था। शो में पहले दिल्ली की टीम आउट हुई, फिर यूपी टीम निकली। बाकी चार टीमे सेमीफाइनल में पहुंची, इनमें गुजरात, बंगाल, मुंबई और पंजाब की टीमें रही। फाइनल में पहुंचने के लिए सभी टीमों ने जोर आजमाइश की। ग्रांड फिनाले में दो टीम गुजरात व बंगाल आउट हो गई। रविवार रात पंजाब और मुंबई के बीच ग्रांड फिनाले में जमकर मुकाबला हुआ।

आने लगे बधाई के संदेश

पंजाब की टीम में मिक्का सिंह, रूपाली जग्गा, आसीस कौर, दिव्या कुमार और शहनाज थी। टीम के मालिक अभिनेता बाबी देओल रहे। कड़े मुकाबले में जीत पंजाब लायंस की हुई। सहारनपुर की रूपाली ने महिया-माहिया, जुगनी, रमता जोगी, नी मै समझ गई, आ जरा करीब से, हंगामा हो गया, गीत से धूम मचा दी। सबसे बड़ी उपलब्धि रूपाली के नाम रही, उसे शो का सिंगर आफ सीरीज का अवार्ड मिला। रूपाली ने मुंबई से सहारनपुर के उन सभी प्रशंसकों का आभार जताया जिन्होंने कीमती समय निकालकर आनलाइन वोट और प्यार दिया। रूपाली के पिता सुधीर जग्गा ने बताया कि जीत के साथ ही देश-विदेश से प्रशंसकों के बधाई संदेश आने शुरू हो गए थे। सोशल मीडिया से हजारों बधाई मैसेज और फोन काल की झड़ी लग गई।

रूपाली, छू रही बुलंदियां

महानगर के साहिब जी नगर निवासी रूपाली जग्गा ने संगीत की दुनिया में डेढ़ दशक पूर्व कदम रखा था। वर्ष-2008 में 9-एक्स चैनल पर चक दे बच्चे शो की फाइनलिस्ट रही थी। वर्ष-2010 में स्टार प्लस पर छोटे उस्ताद तथा इंडियन आइडियल-2014 में टाप-20 में शामिल रही थी। टीवी शो सारे-गा-मा-पा-2016 में सेकेंड रनर अप रही थी। इसके बाद रूपाली ने पीछे मुड़कर नही देखा। पिछले पांच वर्षों के दौरान रूपाली देश-विदेश में 200 शो कर चुकी है इनमें विदेशों में 16 शो रहे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।