अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की रिहाई को सड़क पर उतरे लोग
मेरठ। ¨हसा की साजिश रचने के आरोप में जेल गए मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र क
मेरठ। ¨हसा की साजिश रचने के आरोप में जेल गए मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र की रिहाई समेत तमाम मांगों को लेकर लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत के नेतृत्व में शर्मा नगर से भीड़ ने कमिश्नरी आवास की तरफ कूच कर दिया। हालांकि पुलिस ने सीएमओ आवास पर ही उन्हें रोक लिया। लोगों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भीड़ ने पुलिस पर दो अप्रैल को हुई ¨हसा में भी बेकसूर लोगों को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए उनकी रिहाई की मांग भी की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी का हवाला देने पर लोगों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बताते चलें कि आइबी के इनपुट पर क्राइम ब्रांच ने हस्तिनापुर क्षेत्र के छह युवकों को जेल भेजा था। आरोप था कि ये 24 वाट्सएप ग्रुप पर मेरठ व सहारनपुर में ¨हसा कराने की साजिश रच रहे थे। 15 मई को उन्हें ठाकुर व गुर्जर बिरादरी के दो नेताओं की हत्या करनी थी। इन छह युवकों में एक युवक अलीपुर मोरना निवासी माशर्ल आर्ट खिलाड़ी रविंद्र भी था। परिजन उसे बेकसूर बता रिहाई की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन में यह रखी मांग
-सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।
-दो अप्रैल को ¨हसा में मारे गए हसनपुर निवासी अंकुर जाटव के हत्यारे तत्काल गिरफ्तार किए जाएं।
-जेल में बंद निर्दोष लोगों व बच्चों को रिहा किया जाए।
-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र कुमार भारत को तत्काल रिहा किया जाए।
-द्वेष भावना से बेकसूर लोगों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं।
-दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए।