प्रियंका वाड्रा 30 नवंबर को मेरठ से फूंकेंगी चुनावी बिगुल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली 30 नवंबर को मेरठ में होगी। पार्टी हाईकमान से संदेश मिलते ही शुक्रवार को बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने आकस्मिक बैठक की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है।
मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली 30 नवंबर को मेरठ में होगी। पार्टी हाईकमान से संदेश मिलते ही शुक्रवार को बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने आकस्मिक बैठक की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है।
इससे पहले प्रियंका वाड्रा 14 नवंबर को बुलंदशहर आएंगी। बुलंदशहर में मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, नेताओं, जिला अध्यक्ष और कमेटी, शहर अध्यक्ष और कमेटी, वार्ड अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा टिकट आवेदकों के साथ मुलाकात और बैठक कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। 14 से 24 नवंबर तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा की शुरुआत भी होनी है। बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय की बैठक में जिला प्रभारी प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला और शहर प्रभारी प्रदेश सचिव नसीम खान भी मौजूद रहे।
छात्राओं ने किया सर्वधर्म सभा का आयोजन
मेरठ : इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. अनिता राठी ने मां सरस्वती की वंदना और इस्माईल मेरठी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। साथ ही सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कुरान खानी, गीता, बाइबल और भजन का पाठ किया गया। मुर्शिदा ने इस्माईल मेरठी का परिचय दिया और रिदा फातमा ने उनकी जीवन शैली के बारे में बताया। इस मौके पर शिक्षा की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डा. दीपा त्यागी और डा. हुमा मसूद भी उपस्थित रही।