Move to Jagran APP

अपना रिकार्ड कई बार तोड़ टोक्यो पहुंची हैं प्रियंका

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स एथलेटिक के 20 पैदल चाल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं मेरठ क

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 04:15 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 04:15 AM (IST)
अपना रिकार्ड कई बार तोड़ टोक्यो पहुंची हैं प्रियंका
अपना रिकार्ड कई बार तोड़ टोक्यो पहुंची हैं प्रियंका

मेरठ,जेएनएन। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स एथलेटिक के 20 पैदल चाल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं मेरठ की ओलिंपियन एथलीट प्रियंका गोस्वामी का आत्मविश्वास ऊंचा है। यह आत्मविश्वास उनके अभ्यास और प्रदर्शन का कारण बना है। प्रियंका गोस्वामी ने फरवरी 2021 में रांची में हुई पैदल चाल क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए कोटा हासिल किया था। रांची में प्रियंका ने 20 किमी की दूरी 1:28:45 घंटे में पूरी कर नया नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया था। प्रियंका ने तब से टोक्यो जाने के पहले तक अपने उस प्रदर्शन को कायम रखा है।

loksabha election banner

बार-बार तोड़ा अपना रिकार्ड

प्रियंका ने बंगलुरू में प्रशिक्षण के दौरान अपना ही नेशनल रिकार्ड कई बार तोड़ा है। पिछले पांच महीनों में प्रियंका ने करीब दर्जनभर बार 1:28:45 मिनट की तुलना में 15 से 20 सेकेंड से आगे रही हैं।

राष्ट्रीय प्रदर्शन पर पदक की उम्मीद

प्रियंका गोस्वामी के कोच गौरव त्यागी के अनुसार रियो ओलिंपिक गेम्स में 1:28:25 से 1:28:37 के बीच ही तीनों पदक थे। प्रियंका ने अपने अभ्यास में नेशनल रिकार्ड के प्रदर्शन को कायम रखा है। यही प्रदर्शन ओलिंपिक गेम्स में भी कायम रहा तो प्रियंका के पदक तालिका में रहने की उम्मीद ज्यादा रहेगी। हालांकि ओलिंपिक रिकार्ड 1:25 के करीब है जिससे प्रियंका पीछे हैं। यह भी सच है कि हमारे कई खिलाड़ी देश में प्रदर्शन की तुलना में ओलिंपिक गेम्स में उतना भी नहीं कर सके। इसमें अन्नू रानी, कमलप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ी हैं। अंतिम क्षण केवल खिलाड़ी का होता है। उसमें वह कुछ कर जाए या फिर पीछे रह जाए। वहां कोच की भूमिका नहीं रह जाती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.