डीजल खर्च भी नहीं निकाल पा रहीं निजी बसें
सरकारी डिपो के बाद निजी बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। हालांकि बसों को यात्री ही नहीं मिल पा रहे हैं। निजी बसों में सवारियों की किल्लत का आलम यह है कि डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।
मेरठ, जेएनएन। सरकारी डिपो के बाद निजी बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। हालांकि बसों को यात्री ही नहीं मिल पा रहे हैं। निजी बसों में सवारियों की किल्लत का आलम यह है कि डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।
मेरठ-मवाना-मीरापुर-बिजनौर ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष हाजी इलियास ने बताया कि एक जुलाई से मवाना, किला-परीक्षितगढ़, सरधना, बुलंदशहर व मवाना से किठौर के बीच बसों का संचालन शुरू हो गया है। इन मार्गो पर 116 बसें हैं। मवाना रूट पर 28, किला परीक्षितगढ़ के लिए 35, सरधना के लिए 15, बुलंदशहर मार्ग पर 30 और मवाना से किठौर मार्ग पर आठ बसें संचालित हैं। मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क मरम्मत के कारण बस सेवा अभी बंद है। मवाना बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रत्येक आधा घंटे के बाद किया जा रहा है। आलम यह है कि बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। प्रत्येक बस में चुनिदा यात्री ही सफर कर रहे हैं। आमतौर पर यात्रियों से खचाखच भरा रहने वाला मवाना बस स्टैंड गुरुवार को पूरी तरह से खाली पड़ा रहा। संचालन के बावजूद बस स्टैंड पर सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रही। आरटीओ कार्यालय से कराया सैनिटाइज
गुरुवार को मवाना बस स्टैंड पर संचालन से पहले सभी बसों को आरटीओ कार्यालय ने सैनिटाइज कराया। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चालक और परिचालक ने मास्क पहनकर कार्य किया। अध्यक्ष हाजी इलियास ने बताया कि एक दिन में प्रत्येक बस के डीजल खर्च में 500 रुपये का नुकसान हो रहा है। कई थानेदार हुए इधर से उधर
मेरठ : एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार देर जनपद के कई थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। प्रभारी निरीक्षक खरखौदा मनीष बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक फलावदा बनाया गया। पुलिस लाइन से अरविद मोहन शर्मा को प्रभारी निरीक्षक खरखौदा बनाया गया। थानाध्यक्ष फलावदा राकेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक जानी राजेन्द्र त्यागी को र्सिवलांस प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन से ऋषिपाल को प्रभारी निरीक्षक जानी बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक दौराला जनक सिंह को मॉनीटरिग सैल भेजा गया। उनके स्थान पर एसएसआई ब्रह्मपुरी करतार सिंह को थानाध्यक्ष दौराला बनाया गया। इसके अलावा फूलबाग चौकी इचार्ज गौरव राणा को सरुरपुर थाने भेजा गया। उनके स्थान पर परतापुर थाने से दारोगा विनित कुमार को फूलबाग चौकी इंचार्ज बनाया गया।