Move to Jagran APP

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी, महापौर ने आयुक्त को भेजा पत्र

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्‍यों के चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है। मालूम हो कि निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव की मांग लंबे समय से चल रही है। अधूरी कार्यकारिणी के चलते नगर निगम बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:56 PM (IST)
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी, महापौर ने आयुक्त को भेजा पत्र
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्‍यों के चुनाव इसी माह होने की उम्‍मीद है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई। महापौर सुनीता वर्मा ने नगर आयुक्त मनीष बंसल को पत्र भेजा है। महापौर ने 29 जनवरी को कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव कराया जाना सुनिश्चित किया है। नगर निगम अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के टाउनहाल परिसर के तिलकहाल में यह चुनाव कराया जाएगा।

loksabha election banner

30 तक चुनाव संभव

हालांकि पार्षदों का कहना है कि 29 जनवरी से लोकसभा सत्र शुरू हो रहा है। जिसके चलते कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो सकता है। 28 जनवरी या 30 जनवरी को यह चुनाव कराया जा सकता है। मालूम हो कि निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव की मांग लंबे समय से चल रही है। अधूरी कार्यकारिणी के चलते नगर निगम बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही है। विकास रुके पड़े हैं। कार्यकारिणी समिति की बैठक भी नहीं हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.