Move to Jagran APP

प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जनता को महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को जानीखुर्द पहुंचे और मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल व आयुर्वेद एडं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते वर्षों में पेट्रोल-डीजल व गैस के मूल्य में कई बार वृद्धि हो चुकी है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 09:59 PM (IST)
प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जनता को महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला
मेरठ में प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

मेरठ, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कई फैसलों के चलते देश व प्रदेश विकास में पीछे चला गया है। जनता को महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला है।

loksabha election banner

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को जानीखुर्द पहुंचे और मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल व आयुर्वेद एडं नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते वर्षों में पेट्रोल-डीजल व गैस के मूल्य में कई बार वृद्धि हो चुकी है। एक साल में बिजली की दरों में चार बार वृद्धि हुई। कहा कि सरकार कालाधन वापस लेकर आ रही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नोटबंदी से भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा। पिछले कई माह से किसान आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार अनसुना कर रही हैै। शिवपाल यादव ने कहा कि समान विचारधारा वाली सभी सेक्युलर पार्टियां एक हो जाएं। इससे आने वाले चुनाव में असर दिखेगा। बड़ों का सम्मान करना चाहिए। कोरोनाकाल की दूसरी लहर में समय पर इलाज नहीं मिलने से कई की जान चली गई थी। इसी को देखते हुए जानी में अस्पताल और नेचरोपैथी इंस्टिट्यूट का निर्माण किया जा रहा है।

शिवपाल ने कहा कि सरदार पटेल के बाद किसानों व गरीबो के नेता चौधरी चरण ङ्क्षसह थे। इसके बाद मुलायम ङ्क्षसह और अब वह खुद हैं। उन्होंने सत्ता में आने पर कई वायदे भी किए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले रागिनी का आयोजन भी किया गया।

कुर्सियां रह गईं खाली

शिलान्यास समारोह में भारी संख्या में ग्रामीणों का पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन, आयोजक अमित जानी की अपेक्षा के विपरीत कम लोग ही पहुंचे और कुर्सियां खाली रह गई। सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.