सृजनात्मक अभिव्यक्ति से मिलती है सकारत्मक दिशा : योगेन्द्र
संस्कार भारती मेरठ महानगर के तत्वावधान में आनलाइन भारत माता चित्र वीडियो प्रर्दशनी का विमोचन कार्यक्रम वेबिनार के माध्यम से आयोजित किया गया।
मेरठ, जेएनएन। संस्कार भारती मेरठ महानगर के तत्वावधान में आनलाइन भारत माता चित्र वीडियो प्रर्दशनी का विमोचन कार्यक्रम वेबिनार के माध्यम से आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष मंयक अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्येय गीत से हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता की संयोजिका डा. दिशा दिनेश ने भारत माता चित्र प्रतियोगिता व आनलाइन प्रदर्शनी के विषय में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं में कला के माध्यम से देशप्रेम की भावना जगाने व भारतीय संस्कारों को रोपित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी ने आनलाइन वीडियो प्रदर्शनी का विमोचन करते हुए कहा मानव अपने आचार-विचार व अन्य गतिविधियों की अभिव्यक्ति चित्रकला के माध्यम से करता है। चित्रकार अपनी चित्रकला के माध्यम से सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर देश व समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करता है। उन्होंने संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाने पर बधाई दी। संचालन महामंत्री अनुराग ने किया। रंजना गौड़, शीलवर्धन, वीरेंद्र शर्मा, विश्व ने भाग लिया।