Positive India: कंट्रोल रूम के फोन की खूब बज रही है घंटी अबतक एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा चुके हैं राशन Meerut News
मेरठ में शिकायतों का तांता लगा हुआ है। कंट्रोल रूम की घंटियां इन दिनों खूब बज रहीं है। अधिकारी तीन शिफ्ट में काम कर रहे है। ताकि लोगों तक सभी सुविधाएं पहुंचाई जा चुके।
मेरठ, जेएनएन। अपर जिला अधिकारी के कंट्रोल रूम की घंटी लोग मदद के लिए खूब बजा रहे हैं। एक शिकायत पर ही लोगों तक प्रशसन खाना व राशन पहुंचा रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक 1390 लोगों की शिकायतें आईं है। जिनका प्रशासन ने सेवाएं पहुंचाईं है और फीडबैक भी लिया है। बताया कि अभी तक एक लाख से अधिक लोगों को सेवाएं पहुंचायी जा चुकी है।
प्रभारी कंट्रोल रूम
जनपद में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के प्रभारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि 25 मार्च से स्थापित कंट्रोल रूम में शुक्रवार तक कुल 1390 मदद के लिए कॉल आए। जिसका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मदद पहुंचाई। उन्होंने बताया कि अभी तक 103000 लोगों को कच्चा राशन या पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया है। कहा कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है तथा यहां 3 शिफ्ट में अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
राशन व भोजन के लिए इतने आते कॉल
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 1390 कॉलों में 994 राशन व भोजन के लिए, 140 चिकित्सीय मदद के लिए, 43 पुलिस मदद के लिए व 213 अन्य विविध विषयों पर कॉल आते हैं। जिसका प्रशासन के द्वारा तुरंत समस्या दूर की जाती है। उन्होंने कहा कि जनपद मेरठ का कोई भी आमजन राशन, पका हुआ भोजन, चिकित्सीय मदद, पुलिस मदद या अन्य किसी भी प्रकार की मदद के लिए कंट्रोल रूम में किसी भी समय कॉल कर सकते हैं।
जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर
राशन व भोजन व अन्य मदद के लिए 0121-2664016, 0121 -2664633
चिकित्सा संबंधी मदद के लिए 0121-2668370
पुलिस मदद के लिए 94544 58044 है
तीन शिफ्ट में कर रहे अधिकारी काम
शिफ्ट प्रभारी व मेरठ विकास प्राधिकरण के तहसीलदार मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इन सभी कॉल पर फीडबैक भी संबंधित कॉल करने वाले से लिया जाता है। उनको हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इसमें प्रथम शिफ्ट प्रातः 8:00 से शाम 4:00 बजे तक दूसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक तीसरी शिफ्ट मध्य रात्रि 12:00 से प्रातः 8:00 बजे तक की है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में 24 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से एक सज्जन की मृत्यु हो गई है वर्तमान में 23 पॉजिटिव केस ही हैं।