Move to Jagran APP

पूर्णिमा : शामली में श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी Shamli News

आश्विन माह की पूर्णिमा पर शामली के कैराना में श्रद्धालु यमुना नदी पर स्नान करने पहुंचे इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर घर की सुख-शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की। पूरे दिन में यहां पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 10:44 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:44 AM (IST)
पूर्णिमा : शामली में श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी Shamli News
आश्विन माह की पूर्णिमा पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु स्‍नान के लिए पहुंचे।

शामली, जेएनएन। शामली जिले के कैराना में आश्विन माह की पूर्णिमा पर शनिवार की सुबह श्रद्धालु यमुना नदी पर स्नान करने पहुंचे, इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर घर की सुख-शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की।  शनिवार को आश्विन माह की पूर्णिमा को लेकर तड़के ही यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का आवगमन जारी हो गया था।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं ने यमुना नदी मे स्नान कर भगवान सूर्यदेव को जलाभिषेक किया। इस दौरान यमुना नदी किनारे विशेष पूजा अर्चना भी की गई। स्नान के दौरान सुरक्षा के द्रष्ठिगत प्रशासन के निर्देश पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर तैनात दिखाई दिये। पूरे दिन में यहां पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.