ठंड बढऩे से खतरे के निशान पर पहुंच गया प्रदूषण का स्तर
बीती रात हुई बारिश ने मौसम में ठंडक को बढ़ा दिया है।खुले इलाकों और हाईवे पर ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला।
By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 05:50 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। बीती रात और रविवार तड़के हुई बारिश से शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम आंका गया। खुले इलाकों और हाईवेे पर ठंड का असर और ज्यादा नजर आया। रात में लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय बच्चे भी स्वेटर पहन कर स्कूल जाते देखे गए। दिन में चटक धूप खिली रही। हवाओं नमी नहीं रही, शुष्क ठंडी बयार बही।
बारिश में कमी
मानसून सीजन बीतने के बाद जनपद में बारिश नहीं देखने को मिल रही है। अक्टूबर में पोस्ट मानसून सीजन में औसत बारिश 26 मिमी है। लेकिन अभी तक केवल 2.5 मिमी. बारिश हुई है। वहीं हरियाणा पंजाब में पराली जलाने और रात में ठंड बढऩे से प्रदूषण का स्तर खतरे के बिंदु पर पहुंचा हुआ है। पिछले तीन चार दिन से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ आगे बढ़ रहा है जिसका प्रभाव जनपद पर भी पड़ा है। शनिवार की रात कहीं तेज तो कहीं मंद फुहारें पड़ीं। रविवार की तड़के भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने हालांकि 0.6 एमएम बारिश रिकार्ड की है।
हवाओं के रुख में
सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनो तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात में और ठंड बढ़ेगी। हवाओं के रुख में भी बदलाव देखा गया गर्म और शुष्क की जगह ठंडी हवाओं के झोंके बह रहे हैं। ठंड के मद्देनजर शाम होते ही ठंड में और इजाफा हुआ। स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अभिभावकों ने भी बच्चों की गर्म कपड़ों की यूनीफार्म पहना कर भेज रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें