सहारनपुर में दुघटना में घायल सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में दी गई सलामी Saharanpur News
सहारनपुर में देहरादून रोड पर बाइक सवार एक सिपाही सड़क दुघटना में जख्मी हो गयाजिसने देर रात दम तोड़ दिया। रविवार को सिपाही को पुलिस लाइन में सलामी दी गई।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में देहरादून रोड पर बाइक सवार एक सिपाही सड़क दुघटना में जख्मी हो गया,जिसने देर रात दम तोड़ दिया। रविवार को सिपाही को पुलिस लाइन में सलामी दी गई। बागपत के गांव खेकड़ा निवासी सिपाही आशु यादव 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। जनवरी में सिपाही गागलहेड़ी से हटाया गया था।
गुरुवार रात सिपाही आशु बाइक पर सवार होकर गागलहेड़ी अपने कमरे पर जा रहे थे। नोगजा पीर के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसके बाद घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, लेकिन शनिवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस लाइन में रविवार एसएसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा ने सलामी के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।